
स्पोर्टस डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL) आज से शुरु होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच शुक्रवार वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना और गुजरात जायंट्स की कप्तानी एश्ले गार्डनर के पास है। इस बार WPL का तीसरा सीजन है।
गूगल ने WPL के मौके पर बनाया डूडल
महिला प्रीमियर लीग में 5 टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। 29 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 13 मार्च को एलिमिनेटर और 15 मार्च को फाइनल होगा। इस बार 2 की बजाय 4 वेन्यू पर मुकाबले होंगे। इस सीजन पहली बार लखनऊ और वडोदरा में WPL के मैच खेले जाएंगे। तीसरे सीजन की शुरुआत के मौके पर गूगल ने क्रिकेट थीम में डूडल बनाया है। इस डूडल में दो एनिमेटेड पक्षियों को क्रिकेट पिच पर खेलते हुए दिखाया गया है।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड
आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीज अभी तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें दोनो टीमों ने 2-2 मैच जीते है। पिछले सीजन आरसीबी ने फाइनल जीता था। जहां आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। तो वहीं गुजरात इसका उल्टा पांचवे पायदान पर रही थी, गुजरात की टीम दोनो सीजन टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। WPL सीजन-1 का फाइनल मुंबई इंडियंस ने जीता था। फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हाराया था।
WPL-2025 प्राइज मनी
महिला प्रीमियर लीग में इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 6 करोड़, जबकि उपविजेता टीम को 3 करोड़ की प्राइज मनी दी जाएंगी। बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को प्रर्दशन के लिए 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच को 2.5 लाख रुपए का प्राइज दिया जाएगा। सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जीयो हॉटस्टार ऐप पर होगी। WPL 2025 में सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे, टॉस शाम 7 बजे होगा।
ये भी पढ़ें- चुम दरांग पर कमेंट करना पड़ा एल्विश यादव पर भारी, NCW ने भेजा लीगल नोटिस, एक्ट्रेस के नाम का उड़ाया था मजाक