Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुनिया में सबसे सेफ हैं ये एयरलाइंस... Safest Low-Cost Airlines की लिस्ट में भारत की ये Airline भी शामिल; देखें लिस्ट

Follow on Google News
दुनिया में सबसे सेफ हैं ये एयरलाइंस... Safest Low-Cost Airlines की लिस्ट में भारत की ये Airline भी शामिल; देखें लिस्ट
एयरलाइन सुरक्षा और प्रोडक्ट रेटिंग का इकलौता प्लेटफॉर्म AirlineRatings.com हर साल की तरह इस बार भी दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस की लिस्ट लेकर आया है। इस लिस्ट में फुल-सर्विस और लो-कॉस्ट दोनों कैटेगरी में टॉप 25 एयरलाइंस को शामिल किया गया है। इस साल कुल 385 एयरलाइंस का मूल्यांकन किया गया।

फुल-सर्विस एयरलाइंस: एयर न्यूजीलैंड फिर से टॉप पर

2025 की सबसे सुरक्षित फुल-सर्विस एयरलाइंस में एयर न्यूजीलैंड ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की मशहूर एयरलाइन क्वांटास बहुत मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर रही।

टॉप फुल-सर्विस एयरलाइंस की पूरी लिस्ट:

  1. एयर न्यूजीलैंड
  2. क्वांटास
  3. (संयुक्त रूप से) कैथे पैसिफिक, कतर एयरवेज, एमिरेट्स
  4. वर्जिन ऑस्ट्रेलिया
  5. एतिहाद एयरवेज
  6. ANA (जापान)
  7. EVA एयर
  8. कोरियन एयर
  9. अलास्का एयरलाइंस
  10. तुर्किश एयरलाइंस
  11. TAP पुर्तगाल
  12. हवाईयन एयरलाइंस
  13. अमेरिकन एयरलाइंस
  14. SAS (स्कैंडिनेवियन)
  15. ब्रिटिश एयरवेज
  16. इबेरिया (स्पेन)
  17. फिनएयर
  18. लुफ्थांसा / स्विस एयर
  19. जापान एयरलाइंस (JAL)
  20. एयर कनाडा
  21. डेल्टा एयरलाइंस
  22. वियतनाम एयरलाइंस
  23. यूनाइटेड एयरलाइंस

लो-कॉस्ट एयरलाइंस में HK एक्सप्रेस नंबर 1

लो-कॉस्ट एयरलाइंस कैटेगरी में HK एक्सप्रेस (हांगकांग) ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इस एयरलाइन का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

टॉप 25 लो-कॉस्ट एयरलाइंस की पूरी लिस्ट:

  1. HK एक्सप्रेस
  2. जेटस्टार ग्रुप
  3. रायनएयर
  4. ईजीजेट
  5. फ्रंटियर एयरलाइंस
  6. एयरएशिया
  7. विज एयर
  8. वियेतजेट एयर
  9. साउथवेस्ट एयरलाइंस
  10. वोलारिस
  11. फ्लाइडुबई
  12. नॉर्वेजियन
  13. वुएलिंग
  14. जेट2
  15. सन कंट्री एयरलाइंस
  16. वेस्टजेट
  17. जेटब्लू एयरवेज
  18. एयर अरबिया
  19. इंडिगो (भारत)
  20. यूरोविंग्स
  21. एलेजिएंट एयर
  22. सेबू पैसिफिक
  23. जिप एयर
  24. SKY एयरलाइन
  25. एयर बाल्टिक

कैसे किया जाता है एयरलाइंस का मूल्यांकन

AirlineRatings.com ने इन रैंकिंग को तय करने के लिए कई मानकों पर जांच की, जैसे:
  • बीते 2 वर्षों के गंभीर हादसे
  • फ्लीट की औसत उम्र
  • फ्लीट का आकार
  • हादसों की दर
  • कुल मौतें
  • फायनेंशियल स्थिरता
  • IOSA (सेफ्टी ऑडिट) सर्टिफिकेशन
  • ICAO (अंतरराष्ट्रीय एविएशन ऑडिट) पास होना
  • पायलट की ट्रेनिंग और स्किल
किसी भी एयरलाइन की साख केवल हादसों की संख्या से नहीं, बल्कि इन हादसों को संभालने की क्षमता से भी आंकते हैं। उदाहरण के लिए जापान एयरलाइंस की फ्लाइट 516 में क्रू की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल दिया था।

कितनी सुरक्षित है हवाई यात्रा ?

एक हालिया स्टडी के मुताबिक, 2018 से 2022 के बीच हर उड़ान में मौत का जोखिम लगभग 1.37 करोड़ में से 1 में होता है। वहीं सड़क हादसों में 2023 में WHO के अनुसार 11.9 लाख लोग मारे गए। इस तुलना से भी हवाई यात्रा का सुरक्षित होना साबित होता है।

टिकट बुकिंग के समय देख सकेंगे सेफ्टी रेटिंग

AirlineRatings.com ने Skyscanner के साथ मिलकर एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहक टिकट बुकिंग करते समय एयरलाइन की सुरक्षा रेटिंग भी देख सकते हैं।

AirlineRatings.com क्या है?

2012 में शुरू हुआ AirlineRatings.com दुनिया का इकलौता ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो एयरलाइन की सुरक्षा और प्रोडक्ट रेटिंग दोनों देता है। इसमें 230 से अधिक एयरलाइंस को कवर किया गया है, जो दुनिया के 99% यात्री ट्रैफिक को संभालती हैं।

भारत की सबसे सुरक्षित एयरलाइन इंडिगो

भारत की बात करें तो इंडिगो (IndiGo) को इस साल भी देश की सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद एयरलाइन माना गया है। AirlineRatings.com की रिपोर्ट में इंडिगो को टॉप 25 लो-कॉस्ट एयरलाइंस में जगह मिली है। इंडिगो का सेफ्टी रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है और इसके पास नया व बड़े पैमाने पर मॉडर्न एयरक्राफ्ट फ्लीट है। इसके पायलट्स और क्रू की ट्रेनिंग इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर होती है। समय पर उड़ानों का संचालन, यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के प्रति गंभीरता इंडिगो को भारत में यात्रियों की पहली पसंद बनाती है। ये भी पढ़ें- अत्यधिक गर्मी से नष्ट हो सकता है DNA… एअर इंडिया हादसे में शवों की पहचान बड़ी चुनौती, जानें कैसे लिए जा रहे सैंपल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts