Chhindwara Viral Photo : जब 4 बच्चों को गोद में लेकर कुएं में कूद गई मां, लेकिन कुछ नहीं हुआ...आपने पढ़ी ये हैरान करने वाली खबर

छिंदवाड़ा। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। छिंदवाड़ा के तामिया के यादव मोहल्ला बाजार रोड पर बने एक कुएं में एक मां ने 4 बच्चों को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी, उसे बचाने के लिए अन्य लोगों ने भी छलांग लगा दी, जिससे सभी की जान बच सकी और सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं अब इस घटना के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
घटना की ये है वजह
दरअसल, ये पूरा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते इंद्रा कॉलोनी निवासी धन्नू मालवी की पत्नी कीर्ति मालवी (35) अपने बच्चे चेतन (6), हिमाक्षी (4), प्रथम (2), और के डेढ़ साल की बच्ची को साथ लेकर एक कुएं में कूद गई। महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा था। रोज-रोज के झगड़ों से वह परेशान होने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया था।





















