Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फ्लाइट में अचानक घुटने लगी सांस, इंदौर लैंड होते ही महिला को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट में अचानक बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हुई परेशानी; लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने संभाला
फ्लाइट में अचानक घुटने लगी सांस, इंदौर लैंड होते ही महिला को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

इंदौर। गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान में शनिवार शाम उस समय गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को सफर के दौरान सांस लेने में परेशानी के साथ घबराहट होने लगी। स्थिति को देखते हुए फ्लाइट के इंदौर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: जावा सागर में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, 102 लोगों को बचाया गया; एक की मौत, रेस्क्यू जारी

विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान 6ई-813 गोवा से इंदौर आ रही थी। इस उड़ान में भावना शर्मा (28) भी यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी महसूस हुई और घबराहट बढ़ने लगी। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर संबंधित मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया।

ये भी पढ़ें: सऊदी पर हूतियों का मिसाइल अटैक! ड्रोन और बैलिस्टिक से बनाया निशाना,‘अब और घातक जवाब देंगे’ की दी धमकी!

लैंडिंग से पहले ही सक्रिय हुई मेडिकल टीम

फ्लाइट के इंदौर पहुंचने के बाद महिला यात्री को विमान से बाहर लाया गया। एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने तत्काल उनकी जांच की और प्राथमिक उपचार दिया। महिला को सांस लेने में परेशानी होने के कारण आगे की चिकित्सकीय जांच जरूरी समझी गई।प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक हुई इस घटना के चलते कुछ समय के लिए एयरपोर्ट परिसर में भी हलचल की स्थिति रही।

ये भी पढ़ें: मलेशिया के PM निकले बॉलीवुड के जबरा फैन!गाने लगे ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’, VIDEO देखकर लोग बोले- क्या बात है!

डॉक्टरों ने भर्ती होने की दी सलाह

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने महिला की स्वास्थ्य जांच की। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती होकर निगरानी में रहने की सलाह दी। हालांकि, महिला ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।महिला ने चिकित्सकों से कहा कि वह अपने घर जाना चाहती हैं और आगे की जांच एवं उपचार के लिए अपने निजी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेंगी।

ये भी पढ़ें: प्रशासन को कहा ‘सिर्फ सगाई होगी’, टीम के जाते ही कर दिया विवाह! बाल विवाह पर 9 पर FIR

इलाज के बाद घर रवाना हुई महिला

महिला की इच्छा के बाद अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें घर जाने दिया गया। बताया गया कि वह आगे अपने निजी चिकित्सक से परामर्श लेंगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts