PlayBreaking News

बेड पर कर दी यूरिन तो सौतेली मां ने पार की क्रूरता की हद, मासूम बच्चे को जगह-जगह चिमटे से दागा, बोली- जितना रोएगा उतना ज्यादा जलाउंगी

Follow on Google News
बेड पर कर दी यूरिन तो सौतेली मां ने पार की क्रूरता की हद, मासूम बच्चे को  जगह-जगह चिमटे से दागा, बोली- जितना रोएगा उतना ज्यादा जलाउंगी
गुना। जिले के चाचौड़ा-बीनागंज के बरबटपुरा में पांच साल के एक मासूम बच्चे को उसकी सौतेली मां ने गर्म चिमटे से महज इसलिए दाग दिया क्योंकि उसने बेड पर यूरिन पास कर दी थी। हैवान बनी सौतेली मां ने महज इस बात पर मासूम के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर को जगह जगह गर्म चिमटे से जला दिया। हालांकि गनीमत ये रही कि बच्चे की चीखें सुन उसकी दादी उसे बचाने दौड़ीं। फिलहाल मासूम का इलाज चाचौड़ा-बीनागंज के सरकारी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बच्चे की दादी की शिकायत पर आरोपी सौतेली मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हैवान बन गई सौतेली मां

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बरबटपुरा के रहने वाले बिट्टू शाह की पहली पत्नी की कोरोना काल के दौरान 2021 में मौत हो गई थी। पांच साल का तौफीक बिट्टू का पहली पत्नी का बेटा है। पत्नी की मौत के बाद बिट्टू ने रजिया बानो नाम की महिला से दूसरी शादी की। रजिया का भी एक बच्चा है। बुधवार सुबह जब बिट्‌टू पानी भरने गया तभी तौफीक ने बिस्तर पर पेशाब कर दिया। इससे नाराज सौतेली मां रजिया ने तौफीक के प्राइवेट पार्ट, कलाई और जांघ को गरम चिमटों से दाग दिय़ा।

दादी ने पोते को बचाया

तौफीक के चीखने की आवाज पर सुनकर पड़ोस में रहने वाली बच्चे की दादी रईसा बानो दौड़कर घर के अंदर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि रजिया बानो तौफिक को यह कहते हुए दाग रही थी कि जितना ज्यादा रोएगा, उतना ज्यादा जला दूंगी। दादी ने तौफीक को बचाया और इलाज के लिए बीनागंज के सरकारी अस्पताल लेकर गईं। इसके बाद रईसा बानो थाने पहुंची और अपनी बहू रजिया के खिलाफ केस दर्ज कराया। चाचौड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल तौफीक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts