Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यह Bluesky क्या बला है... जिसके लिए X को छोड़ रहे लाखों यूजर, टेंशन में मस्क

Follow on Google News
यह Bluesky क्या बला है... जिसके लिए X को छोड़ रहे लाखों यूजर, टेंशन में मस्क
What is Bluesky App : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है और अब वे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप का समर्थन करने वाले एलन मस्क और उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (formerly Twitter) को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में यूजर्स ने X को अलविदा कह दिया है। अब वो जैक डोर्सी के द्वारा शुरू की गई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky का रुख कर रहे हैं। बता दें, ट्रंप ने जीत के बाद एलन मस्क को भी कैबिनेट में जगह दी है। मस्क ने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप को खुला समर्थन दिया था।

यूजर्स क्यों छोड़ रहे हैं X

राजनीतिक जानकारों की मानें तो, X के मालिक एलन मस्क के अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन करने से नाराज यूजर्स प्लेटफॉर्म छोड़ रहे हैं। ये तबका मुख्य रूप से लेफ्ट और लिबरल विचारधारा वाले जैक डोर्सी का समर्थक है। वहीं, मस्क और रिपब्लिकन पार्टी की विचारधारा इसके उलट है। लोगों का मानना है कि मस्क के नेतृत्व में X पर टॉक्सिक माहौल तैयार हो गया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम का सीधा फायदा ब्लूस्काई को हो रहा है।

ब्लूस्काई की लोकप्रियता में उछाल

ब्लूस्काई ने हाल ही में घोषणा की है कि उनके यूजर्स की संख्या 15 मिलियन को पार कर गई है। सितंबर 2024 तक इस प्लेटफॉर्म पर केवल 9 मिलियन यूजर्स थे, लेकिन चुनाव के बाद इसमें 10 लाख से अधिक नए यूजर्स जुड़ गए। इतना ही नहीं, द गार्जियन जैसे प्रमुख मीडिया हाउस ने भी X का बहिष्कार कर दिया है। गार्जियन ने अपने बयान में कहा कि "X अब एक टॉक्सिक प्लेटफॉर्म बन चुका है।" गार्जियन के X पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

क्या ब्लूस्काई बनेगा नया विकल्प

ब्लूस्काई एक विकेंद्रीकृत सोशल नेटवर्किंग साइट है, जिसे ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्र अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना है। ब्लूस्काई का सिस्टम ऐसा है कि यूजर्स अपने डेटा को कंपनी के नियंत्रण से बाहर जाकर होस्ट कर सकते हैं। इसमें सर्च, नोटिफिकेशन और रीपोस्टिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

कौन हैं जैक डोर्सी

जैक डोर्सी ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ हैं। उन्होंने 2006 में ट्विटर की स्थापना की थी और 2021 में सीईओ पद से इस्तीफा दिया। 2022 में उन्होंने ट्विटर के निदेशक मंडल से भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदकर इसका नाम 'X' रख दिया। 2023 में डोर्सी ने ब्लूस्काई लॉन्च की और 2024 में ब्लूस्काई बोर्ड से इस्तीफा देने के बाद अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया। वर्तमान में ब्लूस्काई के सीईओ जे ग्रैबर इसकी अगुवाई कर रही हैं। एलन मस्क द्वारा X को संभालने के बाद इसे लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया है। ऐसे में मस्क इस नई चुनौती से कैसे पार पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। ये भी पढ़ें- प्रयागराज में UPPSC छात्रों को भड़काने का आरोप, 4 टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ FIR दर्ज  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts