Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हावड़ा में ट्रेन हादसा : सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

Follow on Google News
हावड़ा में ट्रेन हादसा : सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हावड़ा के निकट सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 3 डिब्बे शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे पटरी से उतर गए। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया, ‘‘कोलकाता से करीब 40 किलोमीटर दूर नालपुर में साप्ताहिक विशेष ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।'' पटरी से उतरे डिब्बों में एक पार्सल वैन भी शामिल है।

यात्रियों के लिए भेजी बसें

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी उसी दौरान तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने बताया कि संतरागाछी और खड़गपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल राहत ट्रेन तुरंत सहायता के लिए रवाना कर दी गई हैं। यात्रियों को कोलकाता लाने के लिए कई बस भी भेजी गई हैं। देखें वीडियो...
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts