Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weekly Horoscope : इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का करना पड़ सकता है सामना... पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Follow on Google News
Weekly Horoscope : इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का करना पड़ सकता है सामना... पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 05 November to 11 November 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उस पर काबू पा लेंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कठिनाइयों से भरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में कष्ट रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। यात्रा से कष्ट होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल देना ही उचित होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है, पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन सकते हैं, लेकिन सावधानीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। आय के अवसर बनेंगे। पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि पर जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके मन में प्रसन्नता और आत्मविश्वास का संचार होगा। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। तरक्की के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। लाभ के अवसर बनेंगे। पिता की तरफ से चिंता रह सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी परंतु, सप्ताह के मध्य में आप अपनी परेशानियों पर काबू पा लेंगे तथा आपकी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। माता की तरफ से चिंता रहेगी। भूमि भवन वाहन आदि के विक्रय को टाल दें। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। इस सप्ताह आपको आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। लॉटरी सट्टा आदि में निवेश न करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपना मनोबल बनाए रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। बेवजह विवाद में ना पड़ें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग की भावना रह सकती है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रहेगा। संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ष के लिए यह सट्टा साधारण है, किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से स्वयं को दूर रखें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका आत्मविश्वास बड़ा चढ़ा रहेगा परंतु, आपको अभिमानी होने से बचना चाहिए तथा अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं तथा उनसे लाभ होने की भी पूरी संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखना होगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा से कष्ट होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके मन में अवसाद और निराशा की भावना रह सकती है। अपना मनोबल बनाए रखें। अपनी वाणी और खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और नाश्ते कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं तथा उनसे लाभ होने की भी पूरी संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। अपना मन ना भटकने दें। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो कुछ खास नहीं रहेगी परंतु, सप्ताह के मध्य में आप अपनी परेशानियों पर काबू पा लेंगे। आपके भाग्य बल में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल देना ही उचित होगा। माता को लेकर चिंता रह सकती है। संतान को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामले के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। परंतु आपके कार्यक्षेत्र की राजनीति से स्वयं को प्रभावित होने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। पिता को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे। छोटे भाई बहन और अधीनास्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बनेंगे। माता को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। आपकी तरक्की के योग बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पिता को लेकर चिंता रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा।भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल देना ही उचित होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। संतान को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कह सकता शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल देना ही उचित है। माता की तरफ से चिंता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। यात्रा के योग बन सकते हैं। धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts