Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weekly Horoscope : मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सप्ताह... जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Follow on Google News
Weekly Horoscope : मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सप्ताह... जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 13 August to 19 August 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते वृषभ राशि में नौकरी पेशा व्यक्तियों को इस सप्ताह किसी षड्यंत्र या राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है। तुला राशि में व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आनंद का अनुभव होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। दांपत्य जीवन में कलह आदि की स्थिति को टाल देना ही उचित होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह चुनौती भरा हो सकता है। पिता की तरफ से चिंता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। अपने मन में निराशा हावी ना होने दे। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह परिश्रम वाला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह किसी षड्यंत्र या राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है, परंतु आप उससे निकल भी जाएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। पिता को लेकर चिंता रहेगी। बाहर यात्रा के योग बन सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। आपकी वाणी में एक ओज होगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कठिन परिश्रम वाला है। अपना मनोबल बनाए रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह परेशानी भरा हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह परिश्रम की अधिकता लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे, परंतु आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा। दांपत्य जीवन में कलह आदि को टाल देना ही उचित है। पिता को लेकर चिंता रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियां यथावत रहेंगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे तथा आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में प्रभाव होगा, परंतु आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित है अन्यथा आपको हानि हो सकती है। माता को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग को कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह तरक्की के योग लेकर आया है। परंतु आपको कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखना होगा। दांपत्य जीवन में कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण है। पिता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहन को लेकर चिंता रह सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके मन में पराक्रम का भाव रहेगा, परंतु आपको व्यर्थ के वाद-विवाद और क्लेश से स्वयं को दूर रखना चाहिए। अपने गुस्से पर काबू रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह परिश्रम का फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में बाद विवाद और कलह को टाल देना उचित रहेगा। पिता की ओर से कुछ चिंता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना ही उचित होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत की अधिकता रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति बन सकती है। व्यापारी वर्ग को कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके मन में व्यर्थ ही निराशा की भावना घर कर सकती है। आपको स्वयं को उस उबरना होगा। अपना मनोबल बनाए रखें तथा नकारात्मकता से दूर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ कष्टकारी रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह सावधानीपूर्वक रहने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक हो सकता है। दांपत्य जीवन में कलह आदि की स्थिति से बचें। अधिकारी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उसे पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्य बाल में वृद्धि होगी। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह परेशानी भरा रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। यात्रा को टाल देना उचित होगा। यात्रा कष्टकारी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे। तथा आपके भाग्य बल में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है, परंतु अधिकारी पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। परंतु आपकी आय में अवरोध रह सकता है। पिता से तनाव की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल दें। आर्थिक जोखिम की स्थिति बन सकती है। माता की तरफ से चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अपना मनोबल बनाए रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। व्यापार नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग की भावना रहेगी। माता की तरफ से चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कलह आदि की स्थिति को टाल देना उचित होगा। पिता की तरफ से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप भाग्य के भरोसे ना रहे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपके मनोबल में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कार्य की अधिकता रह सकती है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। लॉटरी सट्टे आदि से स्वयं को दूर रखें वरना जोखिम की स्थिति बन सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा से कष्ट होगा। धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts