Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में फिर बदला मौसम, ठंडी हवाओं से रातें हुई सर्द, जानें मौसम का हाल

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में फिर बदला मौसम, ठंडी हवाओं से रातें हुई सर्द, जानें मौसम का हाल
मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। दिन में हल्की धूप के रातें सर्द हो गई हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात प्रदेश के कई शहरों में तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में पारा और गिर सकता है। वहीं, फरवरी के आखिरी सप्ताह में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन रातें ठंडी बनी रहेंगी।

प्रदेशभर में लुढ़का  पारा

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी भोपाल में तीन डिग्री की गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ग्वालियर में यह 14.7 डिग्री, इंदौर में 16 डिग्री, उज्जैन में 13 डिग्री और जबलपुर में 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धार, गुना, खरगोन, रतलाम, राजगढ़, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और बालाघाट में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। शनिवार को मौसम में ठंडक बनी रही। प्रदेशभर में दिन के समय धूप खिली रही, लेकिन हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना रहा। भोपाल में हवा की गति 8 से 10 किमी प्रति घंटे रही, जिससे हल्की ठंड का अहसास हुआ। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला।

बारिश की कोई संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फरवरी के आखरी दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बता दें कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में भी हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

कब मिलेगी ठंड से राहत?

फरवरी के आखिरी सप्ताह में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रातें ठंडी बनी रहेंगी। प्रदेशभर में ठंडी हवाएं बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के चलते इस साल फरवरी में ठंड लंबे समय तक बनी रह सकती है। हालांकि, मार्च की शुरुआत में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। ये भी पढ़ें- आज से MP के दौरे पर PM मोदी : बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भोपाल में सांसद-विधायकों से करेंगे चर्चा; जानें पूरा शेड्यूल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts