Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर चले वॉटर कैनन; पुलिस ने CM हाउस जाने से रोका, कमलनाथ बोले- कांग्रेस किसी से नहीं डरेगी

युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर चले वॉटर कैनन; पुलिस ने CM हाउस जाने से रोका, कमलनाथ बोले- कांग्रेस किसी से नहीं डरेगी
भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया है। बड़ी संख्‍या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता व्‍यापमं चौराहे से सीएम हाउस की ओर बढ़े। लेकिन, रेडक्रास अस्‍पताल के सामने पुलिस ने सभी को बैरिकेड लगाकर रोक लिया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। ये भी पढ़ें: OBC आरक्षण मामला : CM शिवराज बोले- 27% से ज्यादा ओबीसी को टिकट देकर करेंगे न्याय, कांग्रेस के पाप का करेंगे पर्दाफाश https://twitter.com/psamachar1/status/1524677150703374336?t=inh2WFlGKst8CvpRM-QRuA&s=08

पानी की बौछार से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

इस दौरान पुलिस की युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बहस भी हुई। वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास​बीवी और दूसरे पदाधिकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया। ये प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे चला। बता दें कि महंगाई, बेरोजगारी और आदिवासियों पर अत्याचार को मुद्दा बनाकर मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिसे युवा शंखनाद नाम दिया गया।

चुनाव 2023 का आगाज कर दिया है : यादव

प्रदर्शन से पहले मंच पर संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि अगले चुनावों में युवाओं को ज्यादा मौके दिए जाने चाहिए। अरुण यादव ने कहा- मैं युवा हूं और कमलनाथ भी युवा हैं, हम उनके नेतृत्व में मप्र में सरकार बनाएंगे। विक्रांत भूरिया ने चुनाव 2023 का आगाज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार बेरोजगारों से पैसे वसूलती है। करोड़ों रुपए इकट्ठे कर लिए। इसी राशि से विदेशी दौरे होते हैं। ये भी पढ़ें: NSUI में पदों की नीलामी पर गृह मंत्री बोले- छोटे पद का ये रेट है… तो बड़े पद का रेट क्या होगा? OBC आरक्षण पर कही ये बात [caption id="attachment_29488" align="aligncenter" width="800"] विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच पर पहुंचे कमलनाथ।[/caption]

युवा कांग्रेस किसी से नहीं डरेगी : कमलनाथ

कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर बल मिला है। महंगाई, बेरोजगारी, व्यापमं ही चुनौती नहीं है। हमारी संस्कृति को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। आज मप्र के भविष्य की बात है। आप प्रदेश के रक्षक है। डॉ. आंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया, जिसकी विश्व में प्रशंसा होती हैं। अच्छा संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा। भाजपा के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन है। युवा कांग्रेस किसी से नहीं डरेगी।

प्रदर्शन में जुटे हजारों कार्यकर्ता

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में आज शंखनाद हुआ। इसमें 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष​श्रीनिवास बीवी, आगर विधायक विपिन वानखेड़े, मप्र युवा कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा, इशिता सेढ़ा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts