PlayBreaking News

विवेक ओबेरॉय का बर्थडे आज: ऐश्वर्या से अफेयर को लेकर चर्चा में रहे, 'कंपनी' के लिए मिला था फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड

Follow on Google News
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले विवेक ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। विवेक को बॉलीवुड में 18 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस लंबे करियर में वह कई कॉन्ट्रोवर्सीज का हिस्सा बने हैं। फिल्मों के अलावा वो खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। यही नहीं उन्होंने कई स्टार्टअप में भी इंवेस्ट किया है, जिनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं।

'कंपनी' से की थी करियर की शुरूआत

3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'कंपनी' थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड भी मिला था। विवेक ने प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी डेब्यू फिल्म Iti- Can You Solve Your Own Murder की घोषणा की थी।

अफेयर्स को लेकर सुर्खियों रहे विवेक

विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या के साथ उनके अफेयर की खबरों के बाद सलमान खान ने विवेक को इसके लिए धमकाया भी था। जिसके बाद विवेक का ऐश्वर्या से ब्रेकअप हो गया था। ऐश्वर्या के बाद विवेक के किसी भी एक्ट्रेस को डेट करने की खबर सामने नहीं आई।

साल 2010 में की अरेंज मैरिज

ऐश से ब्रेकअप के बाद विवेक ने साल 2010 में अरेंज मैरिज की। उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं। प्रियंका एक सोशल वर्कर हैं और वह कई एनजीओ के लिए काम कर चुकी हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विवेक, प्रियंका के एनजीओ के काम में उन्हें सपोर्ट करते हैं। शादी के लगभग तीन साल बाद दोनों का बेटा हुआ और फिर उसके दो साल बाद बेटी।

वर्कफ्रंट

विवेक आखिरी बार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल निभाया था। वहीं अब विवेक हॉरर- थ्रिलर फिल्म रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर में दिखाई देंगे। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts