Virat Kohli :12वीं बार 400+ रन, रोहित शर्मा की बराबरी, विराट ने रायपुर में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

स्पोर्ट्स डेस्क। रायपुर के शहीद वीर सिंह नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार रात क्रिकेट फैंस को विराट कोहली का एक और ऐतिहासिक शो देखने को मिला। RCB ने KKR को 6 विकेट से हराया, लेकिन मुकाबले की सबसे बड़ी कहानी विराट कोहली के बल्ले से निकली रिकॉर्ड्स की बारिश रही। इससे पहले कोहली पिछले दो मुकाबलों में डक हुए थे।
विराट का 9वां IPL शतक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज वुराट कोहली ने नाबाद 105 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और टीम को आसान जीत तक पहुंचाया। इस शतक के साथ कोहली ने IPL और टी-20 क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
कोहली का यह IPL करियर का 9वां शतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने लीग में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया। दूसरे नंबर पर मौजूद जोस बटलर के नाम 7 शतक हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Dravid : पहली बार किसी टीम के मालिक बने राहुल द्रविड़, यूरोपियन लीग में मचाई हलचल, अश्विन कप्तानी करेंगे
टी-20 करियर के 14 हजार रन पूरे
इस मुकाबले में कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपने 14 हजार रन भी पूरे कर लिए। खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 409 पारियों में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 423 पारियों में 14 हजार रन पूरे किए थे।
कोहली अब टी-20 इतिहास में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उनके लंबे और लगातार शानदार प्रदर्शन को दिखाती है।
यह भी पढ़ें: मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल है मेरी रोटी ; शेफ बने वैभव, भड़के यूजर्स बोले- थोड़ा प्रैक्टिस पर भी ध्यान दो...
कोहली का 279वां मैच, रोहित- धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड
कोलकाता के खिलाफ यह मुकाबला कोहली के IPL करियर का 279वां मैच था। इसी के साथ उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। धोनी और रोहित ने IPL में 278-278 मैच खेले हैं। कोहली अब IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम अब लीग में 9000 से ज्यादा रन भी हो गए हैं। उन्होंने 279 मैचों में 9 शतक और 66 अर्धशतक की मदद से 9145 रन बनाए हैं।
21वां प्लेयर ऑफ द मैच भी अपने नाम किया
कोहली को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। यह IPL में उनका 21वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। अब दोनों भारतीय खिलाड़ियों के नाम IPL में 21-21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं।
12वां ऐसा मौका एक सीजन में 400+ रन बनाएं
इस सीजन में भी कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने IPL इतिहास में 12वीं बार किसी एक सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में भी वह सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 9 सीजन में 400+ रन बनाए हैं।











