मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल है मेरी रोटी ;शेफ बने वैभव, भड़के यूजर्स बोले- थोड़ा प्रैक्टिस पर भी ध्यान दो...

स्पोर्ट्स डेस्क। वैभव सूर्यवंशी इन दिनों IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ एक वायरल वीडियो को लेकर भी चर्चा में हैं। राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर उनका एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव क्रिकेट छोड़ किचन में मास्टरशेफ बनते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले।
‘मम्मी की रोटी से भी ज्यादा गोल’
वीडियो में वैभव खुद को मास्टरशेफ वैभव सूर्यवंशी बताते हैं। इसके बाद वह रोटी बेलते नजर आते हैं और कैमरे के सामने अपनी बनाई हुई रोटी दिखाते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ये तो मम्मी की रोटी से भी ज्यादा गोल बनी है।
उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में वैभव काला चश्मा पहनकर रोटी सेंकने की कोशिश भी करते हैं और पूरे समय मस्ती के मूड में दिखाई देते हैं।
रोटी को बताया ‘पांडा’
वीडियो में एक मजेदार पल तब आता है, जब वैभव अपनी बनाई रोटी दिखाकर कहते हैं, “ये पांडा का दो कान निकाला है मैंने।” इसके बाद वह रोटी को हवा में उछालते भी नजर आते हैं। राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम का यह हल्का-फुल्का माहौल फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन
जहां कई यूजर्स ने वैभव को ऑलराउंडर बताते हुए उनकी तारीफ की, वहीं कुछ फैंस नाराज भी दिखे। कुछ लोगों का कहना था कि टीम को अभी प्लेऑफ की रेस पर ध्यान देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, प्रैक्टिस पर फोकस करो, जबकि दूसरे ने लिखा, “पहले मैच जीतो भाई।
यह भी पढ़ें: ICC की सालाना रैंकिंग में भारत का दुनियाभर में राज : ODI और T20 दोनों में नंबर-1, PAK को बड़ा नुकसान
प्लेऑफ की राह आसान नहीं
राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 का सफर अभी चुनौती भरा बना हुआ है। रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 11 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं। टीम लगातार दो मुकाबले हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है।
राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला GT के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी।
मैदान के बाहर भी छा रहे वैभव
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने मजाकिया अंदाज और सोशल मीडिया प्रेजेंस से भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। यही वजह है कि उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।











