Rahul Dravid :पहली बार किसी टीम के मालिक बने राहुल द्रविड़, यूरोपियन लीग में मचाई हलचल, अश्विन कप्तानी करेंगे

राहुल ने साफ किया कि वह टीम के क्रिकेटिंग फैसलों में सीधा हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए मालिक के तौर पर पहला अनुभव है और वह डगआउट या खिलाड़ियों के बीच भी ज्यादा नजर नहीं आएंगे।
पहली बार किसी टीम के मालिक बने राहुल द्रविड़, यूरोपियन लीग में मचाई हलचल, अश्विन कप्तानी करेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्राविड़ ने एक नई पारी की शुरुआत की है। वे यूरोप में शुरू हो रही लीग में बतौर मालिक के रूप में दिखेंगे। राहुल यूरोपियन टी- 20 प्रीमियर लीग में डबलिन फ्रेंचाइजी के टीम ओनर की भूमिका में नजर आएंगे। इसकी ऑफिशियल जानकारी डबलिन फ्रेंचाइजी ने 11 मई को दी थी। लीग में कुल 6 टीमें भाग लेंगी। जिसमें अभिषेक बच्चन सह- संस्थापक की भूमिका में नजर आएंगे।

उन्होंने कहा कि लीग के साथ ऐसे व्यक्ति को जोड़ना जरूरी था, जिसकी छवि भरोसेमंद और दूरदर्शी हो। इसी वजह से राहुल द्रविड़ को डबलिन फ्रेंचाइजी से जोड़ा गया।

टीम मैनेजमेंट में दखल नहीं देंगे द्रविड़

राहुल ने साफ किया कि वह टीम के क्रिकेटिंग फैसलों में सीधा हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए मालिक के तौर पर पहला अनुभव है और वह डगआउट या खिलाड़ियों के बीच भी ज्यादा नजर नहीं आएंगे। द्रविड़ ने यह भी कहा कि प्रैक्टिस सेशन में भी वह खिलाड़ियों के मामलों में दखल देने से बचेंगे।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल है मेरी रोटी ; शेफ बने वैभव, भड़के यूजर्स बोले- थोड़ा प्रैक्टिस पर भी ध्यान दो...

रविचंद्रन अश्विन कप्तानी के साथ मेंटर भी होंगे

रविचंद्रन अश्विन डबलिन गार्जियंस टीम की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही वह टीम के मेंटॉर की भूमिका भी निभाएंगे। राहुल द्रविड़ ने कहा कि अश्विन को टीम बनाने और रणनीति तय करने की पूरी आजादी दी जाएगी।

कब शुरू होगी ETPL?

यूरोपियन टी- 20 प्रीमियर लीग का आगाज अगस्त 2026 में शुरू होगी। लीग का आयोजन आयरलैंड और स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन मिलकर करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 26 अगस्त से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। ऐसे में ये पहला बार होगा जब राहुल द्रविड़ यूरोप की किसी लीग में बतौर ओनर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 : पूर्व राजपरिवार की मेहमान बनी राजस्थान रॉयल्स, द सिटी पैलेस में मिला ग्रैंड वेलकम, स्वागत में लगे हाथी- शहनाई

ETPL की छह फ्रेंचाइजियों में दुनिया के कई बड़े क्रिकेट सितारे जुड़े हैं

  • बेलफास्ट फ्रेंचाइजी से ग्लैन मैक्सवेल जुड़े हैं।
  • ग्लासगो टीम में क्रिस गेल शामिल हैं।
  • एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी में स्टीव वॉ का नाम जुड़ा है।
  • रॉटरडैम टीम में जोंटी रोड्स और फॉफ डू प्लेसिस जैसे दिग्गज शामिल हैं।

यूरोप में क्रिकेट को मिलेगा नया मंच

ETPL को यूरोप में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। लीग में द्रविड़, अश्विन, क्रिस गेल और मैक्सवेल जैसे नाम जुड़ने से फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts