विदिशा:रेलवे स्टेशन पर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर युवक से मारपीट के मामले में जीआरपी ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जल्द कार्रवाई की। वायरल वीडियो में कुछ पुलिस के जवान नजर आ रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
विदिशा रेलवे स्टेशन पर मारपीट

विदिशा। जीआरपी ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले में शामिल एक नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

आपसी रंजिश में की मारपीट 

GRP थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य ने बताया कि फरियादी सौरभ तोमर एक शराब ठेकेदार के यहां काम करते हैं। 8 जुलाई को वह शेरपुरा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने गए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उनसे रंजिश रख ली थी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: हाईकोर्ट ने आबकारी विभाग की कार्रवाई पर लगाई रोक, दो डिस्टिलरी कंपनियों को बड़ी राहत

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर की गई मारपीट

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की रात सौरभ तोमर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद थे। इसी दौरान चार युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Breaking News

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार 

सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राकेश उर्फ पावर कुचबंदिया, शैलेन्द्र उर्फ चिंटू और फैसल उर्फ फैजल खान को गिरफ्तार किया। तीनों शेरपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: डबल एविक्शन का बड़ा झटका! रियाज अली और सुनीता आहूजा का कटा पत्ता

आरोपियों का निकाला जुलूस

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों का रेलवे स्टेशन परिसर में जुलूस निकाला गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। मामले में शामिल एक नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत नोटिस देकर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Ram Tiwari
By Ram Tiwari

Latest Posts