Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Vidisha News : मछली पकड़ने गए दो युवकों की बेतवा नदी में डूबने से मौत, होमगार्ड टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला

Follow on Google News
Vidisha News : मछली पकड़ने गए दो युवकों की बेतवा नदी में डूबने से मौत, होमगार्ड टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के पास बेतवा नदी पर स्थित कालिदास डैम पर मछली पकड़ने गए चार युवकों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद गुरुवार सुबह SDERF और होमगार्ड की टीम की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया। फिलहाल, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

मछली पकड़ने गए थे युवक

पुलिस ने बताया कि चार युवक मछली पकड़ने गए हुए थे, जिसमें से दो युवक डूब गए। इससे घबराए दो अन्य युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जब दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों द्वारा देर रात तलाश की गई और दोनों युवकों का पता नहीं चलने पर थाने पहुंचकर मामला भी दर्ज कराया गया। जिसके बाद आज सुबह दोनों के शव मिले। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, किलेंदर के रहने वाले 45 वर्षीय राकेश मालवीय और ढलकपूरा के रहने वाले 40 वर्षीय शरीफ खान बुधवार शाम को मछली पकड़ने के लिए हेमामालिनी डैम के बाधा घाट पर गए हुए थे। तभी अचानक हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts