Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विदिशा:कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 10 लाख कीमत की 80 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये कीमत की 80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने प्रेस वार्ता कर कोतवाली पुलिस को बधाई दी।
पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक प्रेस वार्ता करते हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेशानुसार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत तथा  पुलिस अधीक्षक  रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।  इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब ₹10,00,000 है, जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक  अतुल सिंह के नेतृत्व में की गई।

कोतवाली पुलिस थी रात्रि गश्त पर 

इसी दौरान रामलीला मैदान के पीछे स्थित गेट के पास पुलिस वाहन को देखकर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई जिसे विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पृथक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अपराधियों से की जाएगी पूछताछ

इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/2026 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से ब्राउन शुगर के क्रय-विक्रय,आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त अपराधियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। विदिशा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: अब निशातपुरा से मिलेगी ट्रेन: भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस, CM मोहन यादव करेंगे लोकर्पण

दो आरोपी गिरफ्तार

मोहन तंवर, पिता गोरेलाल तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी मौआखोह, थाना इकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।राजेश तंवर, पिता प्रताप मेहताब सिंह तंवर, उम्र 25 वर्ष, निवासी जेतपुरा, थाना कोतवाली, जिला राजगढ़। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी  आनंद राज, उप निरीक्षक रितेश नागर, सहायक उप निरीक्षक मुकेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक महेंद्र गौड़, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, राघवेंद्र सिकरवार, शिशुपाल सिंह दांगी, जयदेव सिंह लोधी, गजराज सिंह एवं निलेश धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: सीहोर : चार लाख श्रद्धालुओं से गूंजा कुबेरेश्वरधाम, 11 अगस्त को विश्वभर में होगा ऑनलाइन शिव अभिषेक महाआयोजन

पुलिस ने की आमजन से अपील

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस, नशे की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 7587637635 अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Edited By: Sumit Shrivastava

Ram Tiwari
By Ram Tiwari

Latest Posts