मसाला व्यापारी से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड

Follow on Google News
मसाला व्यापारी से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड
इंदौर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में पदस्थ खाद्य सुरक्षा के दो अधिकारियों द्वारा एक मसाला व्यापारी से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। अधिकारी राजू सोलंकी और नमूना सहायक सुधाकर बनसिंगे का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने दोनों को निलंबित कर दिया है। ये भी पढ़ें: मंडला में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई: श्रम अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1489918523698663425?t=SUzJXdXrGIcAD1igMxQHdQ&s=08[/embed]

व्यापारी को कार्रवाई न करने का दिया आश्वासन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी से परेशान एक मसाला व्यापारी ने रिश्वत दी और इसके साथ चुपचाप वीडियो भी बना लिया। वीडियो क्लिप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोलंकी और नमूना सहायक बनसिंगे द्वारा वाहन पर मसाला बेचने के लिए कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। जिसके बदले रिश्वत ली गई। ये भी पढ़ें: जबलपुर में कोच रेस्टोरेंट तैयार, 24 घंटे मिलेगा लजीज व्यंजन का स्वाद, टूरिस्ट को करेगा आकर्षित 

दोनों को किया सस्पेंड

जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोलंकी और नमूना सहायक बनसिंगे ने मसाला व्यापारी से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। व्यापारी ने सीएम कार्यालय तक इसकी शिकायत कर दी थी। लेन-देन का वीडियो वायरल होने के बाद एडीएम अभय बेड़ेकर ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। दोनों के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। ये भी पढ़ें: मंत्री विश्वास सारंग ने देखी काटजू अस्पताल की सुविधाएं, 5 टीकाकरण मोबाइल रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts