PlayBreaking News

VIDEO : आदिवासियों के साथ झूमे CM शिवराज, द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने पर किया आभार कार्यक्रम

Follow on Google News
VIDEO : आदिवासियों के साथ झूमे CM शिवराज, द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने पर किया आभार कार्यक्रम
भोपाल। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाए जाने पर मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार जनजातीय वर्ग की महिला को देश के सर्वोच्च पद का दायित्व मिला है। वहीं सीएम शिवराज ने आदिवासी वेशभूषा में जमकर डांस भी किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1539882558057369601?t=2t4J6AM-uuyKImessDD5uA&s=08

सभी जनजातीय भाई-बहनों का सम्मान है : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि अब जनजातीय समाज की एक बहन भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठेगी। वह भारत की संवैधानिक प्रमुख होगी, तीनों सेनाओं की मुखिया होगी और भारत की राष्ट्रपति होगी। ये केवल द्रौपदी मुर्मू जी का सम्मान नहीं है, बल्कि देश के समस्त जनजातीय भाई-बहनों और मध्यप्रदेश में निवास करने वाले करोड़ों करोड़ जनजातीय भाई-बहनों का सम्मान है।

सीएम बोले- भाई-बहनों खुशियां मनाओ

सीएम ने कहा कि धन्य हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जिसने एक सामान्य और जनजातीय परिवार में जन्म लेने वाली द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया। मेरे जनजातीय भाई-बहनों, नाचो, गाओ, खुशियां मनाओ। कल आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी देश के सबसे बड़े पद के लिए फार्म भरेंगी। आप जहां भी कल 12 बजे रहें, वहीं नाचिए, गाइए, खुशियां मनाइये।

कांग्रेस ने केवल शोषण किया : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनजातीय वर्ग की महिला द्रौपदी मुर्मू जी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व मिला है। कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग का केवल शोषण किया है, उन्हें केवल वोटबैंक का साधन माना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मप्र की भाजपा सरकार मिलकर जनजातीय वर्ग को उनका सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनजातीय वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई सरकार जनजातीय वर्ग की महिला को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बना रही है। जनजातीय वर्ग को समुचित सम्मान केवल मोदी सरकार में ही संभव है। भगवान बिरसा मुंडा से लेकर शंकरशाह, रघुनाथ शाह, टंट्या मामा जैसे अनगिनत क्रांतिकारियों ने भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts