Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार देव कोहली : 'मैंने प्यार किया' और 'बाजीगर' जैसी हिट फिल्मों के लिखे गाने, 81 साल की उम्र में निधन

Follow on Google News
नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार देव कोहली : 'मैंने प्यार किया' और 'बाजीगर' जैसी हिट फिल्मों के लिखे गाने, 81 साल की उम्र में निधन
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार देव कोहली का शनिवार को निधन हो गया। है। 81 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। देव कोहली उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हाल ही में दो-तीन महीने तक अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। देव कोहली के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर प्रीतम शर्मा ने की। देव कोहली ने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे।

नहीं हो रहा था तबीयत में सुधार

जानकारी के मुताबिक, उम्र संबंधी बीमारियों के चलते देव कोहली हाल ही में दो-तीन महीने तक अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने के चलते डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। करीब 10 दिन पहले उन्हें घर वापस भेज दिया गया था। जिसके बाद 26 अगस्त सुबह करीब चार बजे सोते समय ही उनका निधन हो गया।

100 से ज्यादा फिल्मों के लिए लिखे गाने

देव कोहली ने अपने करियर के दौरान मैंने प्यार किया, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, शूट आउट एट लोखंडवाला, टैक्सी नंबर 911 जैसी 100 से अधिक हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे। उन्होंने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए 'कबूतर जा जा', 'आजा शाम होने आई', 'आते-जाते हंसते गाते', 'कहे तोसे सजना' जैसे सुपरहिट गीत लिखे थे। देव ने अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज अनाद, आनंद मिलिंद और जैसे संगीत निर्देशकों के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। ये भी पढ़ें-  नहीं रहीं एक्ट्रेस सीमा देव… 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘आनंद’ और ‘कोरा कागज’ जैसी फिल्मों में किया अभिनय ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan के बड़े नवाब Ibrahim Ali Khan करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू, करण जौहार की फिल्म ‘सरजमीं’ में आएंगे नजर; काजोल संग शेयर करेंगे स्क्रीन मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts