पापा बनने वाले हैं Varun Dhawan : वाइफ Natasha Dalal की फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज, लिखा खास कैप्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। एक्टर पापा बनने वाले हैं। वरुण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पत्नी की प्रेग्नेंसी की फोटो शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने नताशा के बेबी बंप की एक फोटो शेयर कर प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
एक्टर की पोस्ट पर जाह्नवी कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर किया है। वहीं नेहा धूपिया ने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘बधाई हो तुम दोनों को।’ इनके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स ने अपने-अपने अंदाज में कपल को बधाई दी।
हम प्रेग्नेंट हैं : वरुण धवन
वरुण धवन और नताशा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज फैंस को दी और कैप्शन में लिखा, हम प्रेगनेंट हैं। बस आपका आशीर्वाद और प्यार चाहिए। मोनोक्रोम फोटो में वरुण नताशा के बेबी बंप को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल को लोग बधाई दे रहे हैं।सेलिब्रिटी से लेकर फैंस दे रहे बधाईयां
सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस सभी कपल को बधाई दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, मौनी रॉय, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है।