वंदे भारत में पत्नी को छोड़ने गया पति फंसा, वडोदरा से पहुंचा सूरत

ट्रेन के ऑटोमैटिक गेट के बंद होने से बढ़ी परेशानी
वंदे भारत में पत्नी को छोड़ने गया पति फंसा, वडोदरा से पहुंचा सूरत

मुंबई। सोशल मीडिया पर एक घटना वायरल हो रही है। इसे एक्स (ट्विटर) पर @imkosha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कोशा नाम की यूजर ने इसे शेयर किया है, जो ट्रेन में फंसे व्यक्ति की बेटी है। कोशा ने बताया कि उनकी मां उनसे मिलने के लिए मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पहली बार वडोदरा से मुंबई की यात्रा कर रही थीं, क्योंकि उनके पास दो बड़े बैग थे, इसलिए उसके पापा मां को स्टेशन छोड़ने के लिए पहुंचे और फिर सामान को अच्छे से सेट कर दिया, ताकि वो आराम से सफर कर सकें।

लेकिन जैसे ही उसके पापा ने सामान सेट किया तो ट्रेन के गेट बीप करने लगे और वो कुछ समझ पाते उससे पहले ही ऑटोमैटिक गेट बंद हो गए और ट्रेन चलने लगी, जिसके बाद उसके पिता ट्रेन में ही फंस गए। इसके बाद कोशा के मम्मी-पापा दोनों ही यात्रा पर निकल पड़े, हालांकि अगले स्टेशन सूरत पर उतरे। दूसरी तरफ उनकी पत्नी मुंबई चली गईं और उनकी कार वडोदरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। कोशा के पोस्ट को 1.50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts