Vande Mataram Controversy :वंदे मातरम विवाद के बीच 'ड्राईफ्रूट' खाते दिखे पार्षद, इंदौर नगर निगम का वीडियो वायरल

इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में ‘वंदे मातरम’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखा हंगामा हो गया। इसी बीच वार्ड 36 के पार्षद सुरेश कुलवाड़े का सभापति की टेबल पर रखे ड्राईफ्रूट खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वंदे मातरम विवाद के बीच 'ड्राईफ्रूट' खाते दिखे पार्षद, इंदौर नगर निगम का वीडियो वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में ‘वंदे मातरम’ को लेकर हुए हंगामे के बीच एक अलग मामला चर्चा में आ गया है। सम्मेलन के दौरान एक पार्षद का ड्राईफ्रूट खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    ‘वंदे मातरम’ को लेकर हुआ हंगामा

    बजट सम्मेलन के दौरान ‘वंदे मातरम’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों दलों के कई पार्षद सभापति की आसंदी के पास पहुंच गए और जोरदार तरीके से अपनी बात रखने लगे। इस दौरान सदन का माहौल काफी गर्म हो गया।

    इसी बीच सामने आया ड्राईफ्रूट वाला वीडियो

    हंगामे के बीच वार्ड 5 के भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान और वार्ड 36 के पार्षद सुरेश कुलवाड़े भी सभापति की टेबल के पास पहुंचे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरेश कुलवाड़े सभापति की टेबल पर रखे ड्राईफ्रूट खाते नजर आ रहे हैं। यह घटना उस समय की बताई जा रही है, जब अन्य भाजपा पार्षद कांग्रेस पार्षदों को ‘वंदे मातरम’ के मुद्दे पर घेर रहे थे।

    सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

    वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे गंभीर मुद्दे के बीच असंवेदनशीलता बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के अंदाज में देख रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम में बवाल: ‘वंदे मातरम’ पर छिड़ी सियासी जंग, पार्षद को किया बाहर

    फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर संबंधित पार्षदों या नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि बजट सम्मेलन का यह वीडियो अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts