Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वंदे भारत में फिर निकले कीड़े!IRCTC का बड़ा एक्शन, वेंडर पर 10 लाख का जुर्माना

अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बार फिर खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों के भोजन में कीड़ा मिलने की घटना सामने आने के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि एक ही कोच में दो यात्रियों के खाने में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई, जिसके बाद कई यात्रियों ने खाना खाना बंद कर दिया।
IRCTC का बड़ा एक्शन, वेंडर पर 10 लाख का जुर्माना
social media
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश की प्रीमियम ट्रेनों में गिनी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह सुविधा नहीं, बल्कि खाने की क्वालिटी है। अहमदाबाद से मुंबई जा रही इस ट्रेन में यात्रियों के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई है। इस घटना ने यात्रियों के बीच नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ा दी है।

    एक ही कोच में दो शिकायतें

    मामला तब गरमाया जब एक ही कोच में दो यात्रियों के खाने में कीड़े मिलने की बात सामने आई। जैसे ही ये खबर फैलती गई, पूरे कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्रियों ने तुरंत खाना खाना बंद कर दिया और रेलवे से सख्त कार्रवाई की मांग की।

    ये भी पढ़ें: इंदौर बजट से पहले: पार्षद का तंज “घर में दाने नहीं और अम्मा चली भुनाने"

    सोशल मीडिया पर फोटो के साथ शिकायत

    इस घटना को लेकर आदित्य डिडवानिया नाम के एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने खाने की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उनके कोच में दो लोगों के भोजन में कीड़ा निकला। पोस्ट के बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने रेलवे की फूड क्वालिटी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

    Twitter Post

    कैटरिंग कंपनी पर उठे सवाल

    यात्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि ट्रेन में खाना सप्लाई करने वाली कंपनी ‘ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स’ है, जो आरके अग्रवाल ग्रुप से जुड़ी हुई है। उन्होंने इस कंपनी के खिलाफ सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), रेल मंत्री और रेलवे मंत्रालय को टैग करते हुए तुरंत एक्शन लेने की अपील की।

    ये भी पढ़ें: वंदे भारत का खाना पड़ा भारी! महिला का हुई एलर्जी, सूज गए होंठ; IRCTC ने दी सफाई

    ‘ठेका रद्द करो’ यात्री की मांग

    यात्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि संबंधित ठेकेदार के किचन पर छापा मारना चाहिए, क्योंकि उन्हें शक है कि वहां भोजन मानकों के अनुसार तैयार नहीं हो रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कंपनी दोषी पाई जाती है, तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले को दबाया नहीं जाएगा।

    IRCTC ने लिया तुरंत एक्शन

    मामले की गंभीरता को देखते हुए IRCTC ने तुरंत कार्रवाई की। कंपनी ने संबंधित कैटरिंग ठेकेदार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस जारी किया। इसके अलावा किचन को सील कर दिया गया है, जहां डीप क्लीनिंग और पेस्ट कंट्रोल किया जा रहा है।

    Twitter Post

    पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

    यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर विवाद हुआ हो। इससे पहले 15 मार्च 2026 को पटना से टाटानगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भी इसी तरह की शिकायत सामने आई थी। उस समय भी खाने में कीड़ा मिलने पर IRCTC और संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना लगाया गया था और ठेका रद्द कर दिया गया था।

    यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

    लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे की फूड क्वालिटी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की लापरवाही यात्रियों के भरोसे को झटका देती है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts