Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सॉफ्टनेस और केयर का त्योहार!क्यों दिल के करीब होता है टेडी बियर?

टेडी डे पर एक छोटा सा सॉफ्ट टॉय भी बड़े प्यार का इशारा बन जाता है। जानिए इस खास दिन का महत्व और दिलचस्प कहानी।
क्यों दिल के करीब होता है टेडी बियर?
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वैलेंटाइन वीक प्यार का ऐसा सफर है, जिसमें हर दिन रिश्तों को थोड़ा और खास बनाने का मौका मिलता है। कोई गुलाब देकर दिल की बात कहता है, कोई चॉकलेट से मिठास बढ़ाता है और इसी सिलसिले में 10 फरवरी को आता है टेडी डे। वो दिन, जो बिना शब्दों के भी दिल तक पहुंच जाते हैं।

    टेडी डे पर लोग अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास शख्स को एक प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। यह सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि केयर, स्नेह और साथ का प्रतीक माना जाता है।

    कब मनाया जाता है टेडी डे?

    हर साल 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। यह वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट कर अपने प्यार को क्यूट और यादगार अंदाज में जताते हैं। टेडी बियर ऐसा तोहफा है, जो हमेशा पास रहता है और हर बार देखने पर गिफ्ट देने वाले की याद दिलाता है।

    क्यों मनाया जाता है टेडी डे?

    टेडी बियर कोमलता, मासूमियत और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। जब आप किसी को टेडी गिफ्ट करते हैं, तो उसका मतलब सिर्फ गिफ्ट देना नहीं होता, बल्कि यह बताना होता है कि आप उस इंसान के साथ खड़े हैं।
    कई लोग अकेलेपन या उदासी के समय टेडी को गले लगाकर सुकून महसूस करते हैं। इसलिए टेडी डे रिश्तों में अपनापन और भरोसा बढ़ाने का दिन माना जाता है।

    टेडी बियर के रंग और उनके मतलब

    गुलाबी टेडी बियर

    गुलाबी रंग प्यार, कोमलता और रोमांटिक भावनाओं का प्रतीक है। अगर कोई आपको पिंक टेडी देता है, तो इसका मतलब होता है कि वह आपको पसंद करता है या आपके लिए उसके मन में खास फीलिंग्स हैं।

    पीला टेडी बियर

    पीला रंग दोस्ती, खुशी और पॉजिटिविटी का संकेत देता है। अगर कोई आपको पीला टेडी गिफ्ट करता है, तो वह आपको एक अच्छा दोस्त मानता है या रिश्ते की नई शुरुआत करना चाहता है। 

    टेडी बियर की कहानी

    टेडी बियर का इतिहास भी काफी दिलचस्प है। साल 1902 में अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट शिकार पर गए थे। वहां उन्हें एक घायल भालू मिला, लेकिन उन्होंने उसे मारने से इनकार कर दिया।

    यह खबर अखबारों में छपी और लोगों को उनकी इस संवेदनशीलता ने प्रभावित किया। इसी घटना से प्रेरित होकर एक टॉय मेकर ने भालू जैसा सॉफ्ट खिलौना बनाया और उसका नाम रखा टेडी बियर। धीरे-धीरे यह खिलौना पूरी दुनिया में मशहूर हो गया और प्यार जताने का खास तोहफा बन गया।

    क्या सच में तनाव कम करता है टेडी?

    कई रिसर्च में पाया गया है कि सॉफ्ट टॉय को गले लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है। यह हार्मोन खुशी और सुकून का एहसास देता है। जब कोई अकेला या परेशान होता है, तो टेडी को गले लगाकर उसे भावनात्मक सहारा मिल सकता है। यही वजह है कि टेडी को सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि एक छोटा सा भावनात्मक साथी भी कहा जाता है।

    रिश्तों में महंगे गिफ्ट नहीं, बल्कि सच्ची भावनाएं मायने रखती हैं। एक छोटा सा टेडी भी दिल को छू सकता है, अगर उसमें प्यार और अपनापन छिपा हो।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts