PlayBreaking News

Vaibhav Sooryavanshi :क्या टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव? BCCI आयरलैंड टूर पर दे सकती है मौका...

पिछले एक-डेढ़ साल में वैभव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने सिलेक्टर्स का ध्यान मजबूती से अपनी ओर खींचा है। खासतौर पर आईपीएल में उनका आक्रामक अंदाज़ उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।
Follow on Google News
क्या टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव? BCCI आयरलैंड टूर पर दे सकती है मौका...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। IPL में अब तक 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें कई टीमें लगातार मैच जीत रही तो वहीं कुछ टीम शानदार प्रदर्शन के बाद भी अंतिम कुछ ओवर्स में मैच गंवा देती है। लीग में युवा स्टॉर्स एक बार फिर अपना छाप छोड़ रहे हैं। जहां KKR के लिए मुकुल चौधरी ने अपनी धुंआधार पारी से मैच जीताया तो वहीं हैदाराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में ही हैदराबाद के लिए 4-4 विकेट निकालकल RR की कमर तोड़ दी। नतीजा हैदराबाद यह मैच 57 रन से जीती। इसके साथ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीजन भी बॉलर्स की जमकर पिटाई कर रहे हैं। 

    BCCI भारतीय टीम में मौका देगी?

    वैभव इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं उन्होंने RCB के खिलाफ मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी कर हर एक गेंदबाज के छक्के छुटाए थे। उन्होंने 26 बॉल में 78 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। इसी बीच खबरें आई कि BCCI जल्द ही वैभव को भारतीय क्रिकेट टीम में मौका देने पर विचार कर रही है। 

    वैभव ने अब तक IPL करियर में 12 मुकाबले खेले हैं इनमें 452 रन बनाए हैं जिनमें 1 शतक और 3 हाफ- सैंचुरी शामिल है। इस दौरान उनका एवरेट स्ट्राइक रेट 228.12 का है। ऐसे में बोर्ड उन्हें टीम में मौका जरूर देना चाहेगी। लेकिन सवाल ये भी है कि आखिर वैभव किसकी जगह लेंगे।

    यह भी पढ़ें: MS Dhoni : IPL 2026 में कब होगी वापसी? CSK की हालत खराब, फिटनेस पर टिकी उम्मीदें

    26 जून से आयरलैंड टूर का आगाज

    आईपीएल के ठीक बाद टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान टीम 2 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। टूर की शुरुआत 26 जून से होगी। ऐसे में BCCI उन्हें इस सीरीज में उतार सकती है। वैभव जिस तरह की खौफनाक बल्लेबाजी और मास्टरस्ट्रोक अपने बल्ले से निकालते हैं उससे साफ है कि वे कभी भी टीम इंडिया में एंट्री मार सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: IPL vs PSL विवाद : KKR जॉइन करना पड़ा भारी, ब्लेसिंग मुजरबानी पर 2 साल का बैन

    कौन होगा OUT?

    टी-20 वर्ल्ड कप वीनिंग टीम में भारत के कई युवा स्टार शामिल रहे। जिनमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे नाम भी शामिल था। जिसमें सैमसन और ईशान ने टीम के लिए शानदार पारी खेली। जिसके दम पर टीम कई मैच भी जीती, हालांकि फाइनल में अभिषेक शर्मा के बल्ले ने भी गदर मचाया, ऐसे में ये खिलाड़ी 2028 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर आयलैंड टूर के लिए टीम अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकती है जिसके चलते वैभव के चांस बन सकते हैं। ऐसे में अगर  ओपन करने आते हैं तो फैंस एक बार फिर उनका फियरलेस बल्लेबाजी देखना पसंद करेंगे। 

    सिलेक्टर्स का ध्यान खींचने में माहिर है वैभव

    पिछले एक-डेढ़ साल में वैभव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने सिलेक्टर्स का ध्यान मजबूती से अपनी ओर खींचा है। खासतौर पर आईपीएल में उनका आक्रामक अंदाज़ उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। पिछले सीजन में उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया था। वहीं IPL 2026 में भी उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है। बड़े-बड़े गेंदबाज़ों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाज़ी ने उन्हें ऑरेंज कैप की रेस में आगे बनाए रखा है।

    Breaking News

    दबाव में भी निडर बल्लेबाजी

    सूर्यवंशी की खासियत सिर्फ रन बनाना नहीं, बल्कि दबाव में रन बनाना है। उन्होंने आईपीएल जैसे बड़े मंच पर जिस आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी की है, उससे साफ है कि वो बड़े मैचों के खिलाड़ी बन सकते हैं।

    आईपीएल के अलावा भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी कठिन परिस्थितियों में रन बनाए हैं। कई तेज़-तर्रार शतक लगाकर उन्होंने यह साबित किया है कि वे सिर्फ घरेलू पिचों तक सीमित खिलाड़ी नहीं हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts