Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MS Dhoni :IPL 2026 में कब होगी वापसी? CSK की हालत खराब, फिटनेस पर टिकी उम्मीदें

इस बीच CSK के लिए एक अच्छी खबर यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस फिट होकर टीम में लौट आए हैं। साइड स्ट्रेन के कारण शुरुआती तीन मैच मिस करने के बाद उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में वापसी की। कुल मिलाकर, CSK के लिए धोनी की वापसी बेहद अहम है।
IPL 2026 में कब होगी वापसी? CSK की हालत खराब, फिटनेस पर टिकी उम्मीदें
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    MS Dhoni Injury Update एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन चोट के कारण अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। टीम के खराब प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा धोनी की गैरमौजूदगी को लेकर हो रही है।

    CSK का खराब प्रदर्शन, धोनी की कमी खल रही

    IPL 2025 में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने के बाद CSK की शुरुआत 2026 सीजन में भी कमजोर रही है। टीम ने 4 मुकाबलों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है और तीन फिलहाल 9वें स्थान पर है। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि धोनी मैदान पर उतरकर टीम को संभालेंगे, लेकिन उनकी चोट ने यह इंतजार बढ़ा दिया है।

    यह भी पढ़ें: IPL vs PSL विवाद : KKR जॉइन करना पड़ा भारी, ब्लेसिंग मुजरबानी पर 2 साल का बैन

    काफ इंजरी के कारण नहीं खेले एक भी मैच

    धोनी पिंडली (काफ) की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने संकेत दिया था कि धोनी करीब 2 हफ्ते मैदान से दूर रह सकते हैं। हालांकि, IPL शुरू हुए अब दो हफ्तों से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    प्रैक्टिस शुरू, लेकिन पूरी फिटनेस दूर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने हल्की ट्रेनिंग और प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वह दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले बैटिंग करते भी नजर आए थे, जिससे उम्मीद जगी थी कि वे खेल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी बताया कि धोनी अपनी रिकवरी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी की कोई तय तारीख नहीं है।

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 में खेलेंगे MS Dhoni? 'थाला' ने खुद दिया जवाब, फैंस की बढ़ी बेचैनी

    कितने मैच खेल पाएंगे धोनी?

    CSK अभी तक 4 मैच खेल चुकी है और लीग स्टेज में उसके 10 मुकाबले बाकी हैं। अगर धोनी अगले 10 दिनों में फिट हो जाते हैं, तो वे इस सीजन में करीब 7 मैच खेल सकते हैं। हालांकि, उनकी रिकवरी जितनी देर से होगी, उतने ही कम मैच खेलने का मौका मिलेगा। टीम के मौजूदा हालात को देखते हुए हर मैच अहम होता जा रहा है।

    Breaking News

    चेन्नई में ही कर रहे रिकवरी

    धोनी फिलहाल टीम के साथ अवे मैचों में भी नहीं गए हैं। वह चेन्नई में ही रहकर टीम फिजियो की निगरानी में रिकवरी कर रहे हैं।सउनकी गैरमौजूदगी में टीम संयोजन भी प्रभावित हुआ है और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दूसरे खिलाड़ियों को संभालनी पड़ रही है।

    ब्रेविस की वापसी से राहत

    इस बीच CSK के लिए एक अच्छी खबर यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस फिट होकर टीम में लौट आए हैं। साइड स्ट्रेन के कारण शुरुआती तीन मैच मिस करने के बाद उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में वापसी की। कुल मिलाकर, CSK के लिए धोनी की वापसी बेहद अहम है। उनकी फिटनेस पर ही टीम की आगे की रणनीति और प्लेऑफ की उम्मीदें काफी हद तक निर्भर करती हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts