PlayBreaking News

मुजफ्फरनगर में सनसनी :एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले; बहन को ईदी देने पर हुआ था विवाद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी और दो बच्चों के शव घर के अंदर मिले। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Follow on Google News
एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले; बहन को ईदी देने पर हुआ था विवाद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके की गली नंबर-6 की है। यहां एक बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों के शव मिले। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

    बंद कमरे में मिले चारों के शव

    मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने परिवार के सदस्य नौशाद को बुलाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग हैरान रह गए। कमरे के अंदर इरशाद फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी नूरीन और दोनों बच्चों के शव फर्श और बेड पर पड़े थे।

    मृतकों की पहचान

    मृतकों की पहचान 32 वर्षीय इरशाद, उसकी 28 वर्षीय पत्नी नूरीन, दो साल के बेटे आहिल और एक महीने की बेटी अक्शा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इरशाद पेंटिंग का काम करता था और परिवार के साथ यहीं रहता था।

    Breaking News

    मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

    घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद संजय कुमार वर्मा, ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा, CO मंडी राजू कुमार साव, डॉग स्क्वायड, एलआईयू और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

    ईदी के 1700 रुपये को लेकर हुआ था विवाद

    परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में इरशाद की बहन घर आई थी। इरशाद ने उसे ईदी के तौर पर 1700 रुपये दिए थे। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी नूरीन नाराज हो गई थी और दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

    नूरीन ने इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को भी दी थी। सोमवार को नूरीन की दो बहनें भी घर पहुंचीं, जिसके बाद परिवार में कहासुनी और बढ़ गई।

    देर रात तक चलता रहा पति-पत्नी का झगड़ा

    पड़ोसियों के अनुसार सोमवार रात से ही घर में झगड़ा हो रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के करीब 4 बजे तक पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहा। इसके बाद अचानक घर में सन्नाटा छा गया।

    पुलिस की शुरुआती जांच में क्या सामने आया

    एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ

    पुलिस ने घटना की सच्चाई जानने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts