Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अभ्युदय योजना में यूपी के छात्रों को मुफ्त कोचिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मौका

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग और शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है। योजना के तहत छात्रों को कक्षा आधारित और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है।
अभ्युदय योजना में यूपी के छात्रों को मुफ्त कोचिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मौका
अभ्युदय योजना में यूपी के छात्रों को मुफ्त कोचिंग

फरवरी 2021 में शुरू हुई इस योजना के तहत UPSC, UPPSC, JEE Main, NEET, NDA और CDS जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। आधिकारिक अभ्युदय पोर्टल के अनुसार योजना प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित है। करीब 2,000 शिक्षक और विषय विशेषज्ञ छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 2026-27 सत्र की शुरुआत 1 जुलाई से हुई है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लेक्चर प्लान और टाइमटेबल भी उपलब्ध कराया गया है।

फरवरी 2021 में शुरू हुई योजना

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत फरवरी 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार ने की थी। शुरुआत में मंडल मुख्यालयों पर कोचिंग केंद्र स्थापित किए गए और छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा दी गई।

ये भी पढ़ें: 20-50 रुपये के खर्च भी कर रहे हैं जेब खाली, कैश और UPI का ऐसे रखें हिसाब

UPSC से JEE तक की तैयारी

योजना के तहत UPSC, UPPSC, JEE Main, NEET, NDA और CDS सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। छात्रों को कक्षा आधारित पढ़ाई के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी विषय विशेषज्ञों और अनुभवी सरकारी अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलता है। जबकि योजना से जुड़े 400 से अधिक छात्रों का विभिन्न पदों के लिए अंतिम रूप से चयन हुआ है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में कई छात्रों का हुआ चयन

पोर्टल के अनुसार UPSC 2023 में योजना से जुड़े 23 छात्रों का चयन हुआ। इसी तरह UPPSC 2023 में 30 और JEE Main 2024 में 35 छात्रों का चयन हुआ है। यह आंकड़े योजना के तहत छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे शैक्षणिक मार्गदर्शन और तैयारी की जानकारी देते हैं।

Breaking News

2026-27 सत्र की शुरुआत

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के 2026-27 सत्र की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से हुई है। इसके तहत सिविल सेवा, JEE Main, NEET और NDA/CDS जैसी परीक्षाओं के लिए लेक्चर प्लान और टाइमटेबल उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे छात्र अपनी तैयारी को निर्धारित पाठ्यक्रम और समय के अनुसार आगे बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका, 6 बार के मंत्री रामाश्रय कुशवाहा सपा में शामिल

छात्र पोर्टल से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

योजना का लाभ लेने के लिए छात्र आधिकारिक अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के दौरान छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, जिला और पसंदीदा पाठ्यक्रम की जानकारी देनी होती है। योजना का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की संरचित तैयारी को छात्रों के लिए अधिक सुलभ बनाना और पात्र छात्रों को मुफ्त कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts