जालौन: स्कूली वैन को DCM ने मारी टक्कर, खंती में गिरी गाड़ी; 13 बच्चों की बची जान
उत्तर प्रदेश के जालौन में गुरुवार सुबह 13 बच्चों से भरी स्कूल वैन को एक अज्ञात DCM ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन हाईवे से नीचे खंती में जा गिरी। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चे को मामूली चोट आई। पुलिस फरार DCM चालक और वाहन की तलाश कर रही है।
Shivani Gupta
22 Oct 2026


























