Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, काले धुएं से मचा हड़कंप, बुझाने में जुटीं दमकल की 4 गाड़ियां

हापुड़ के धौलाना स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के बाद काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। केमिकल की वजह से आग बुझाने में परेशानी हो रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, काले धुएं से मचा हड़कंप, बुझाने में जुटीं दमकल की 4 गाड़ियां
हापुड़ के धौलाना स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई।

हापुड़: धौलाना के यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने तेजी पकड़ ली और फैक्ट्री से काले धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं दूर तक दिखाई देने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

आग की जानकारी मिलते ही धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

केमिकल की वजह से बढ़ी परेशानी

बताया गया कि आग यूपीएसआईडीसी चौकी के पीछे स्थित घनश्याम की केमिकल फैक्ट्री में लगी है। फैक्ट्री में केमिकल होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। पुलिस और दमकल की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं।

Breaking News

एंबुलेंस भी बुलाई गई

पुलिस के मुताबिक, सावधानी के तौर पर 108 एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

पुलिस के मुताबिक, अभी तक आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।a

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts