उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत : 2% महंगाई भत्ता बढ़ा, अब मिलेगा 55% DA; योगी सरकार का ऐलान

28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा
Follow on Google News
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत : 2% महंगाई भत्ता बढ़ा, अब मिलेगा 55% DA; योगी सरकार का ऐलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया है। अब कर्मचारियों को 53% की जगह 55% DA मिलेगा।

जनवरी 2025 से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

  • यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।
  • 16 लाख कर्मियों और 12 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।
  • एरियर भी मिलेगा तीन महीनों का सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का एरियर भी देने की घोषणा की है। यह राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों (PF) और राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) के माध्यम से दी जाएगी।

आदेश जारी, राज्य कर्मियों में खुशी

उत्तर प्रदेश सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

साल में दो बार बढ़ता है DA

राज्य सरकार साल में दो बार DA बढ़ाती है-
  • पहली बार मार्च-अप्रैल में (लाभ जनवरी से)
  • दूसरी बार अक्टूबर-नवंबर में (लाभ जुलाई से)

पिछली बार 3% बढ़ाया गया था

6 महीने पहले DA 3 प्रतिशत बढ़ाया गया था, जो 1 जुलाई से लागू हुआ था। उस समय DA 50% से बढ़कर 53% हुआ था।

केंद्र सरकार के बाद राज्य ने बढ़ाया DA

केंद्र सरकार ने भी पिछले सप्ताह अपने कर्मचारियों का DA 2% बढ़ाया था। उसके बाद ही यूपी सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी घोषणा की है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts