PlayBreaking News

आगरा में ऑनर किलिंग का शक!प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी का गला घोंटा, कोर्ट मैरिज बनी वजह

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती की उसके पिता ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज करने से आरोपी नाराज था। घटना के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Follow on Google News
प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी का गला घोंटा, कोर्ट मैरिज बनी वजह

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज करने वाली युवती की कथित तौर पर उसके पिता ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी

यह घटना आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र के नहटोली गांव की है। विमल शर्मा अपनी पत्नी सीता, बेटे अंकुश और बेटी अंकिता के साथ पिछले 15 वर्षों से गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस जांच में पता चला कि अंकिता का गांव के ही रहने वाले अमित पचौरी से प्रेम संबंध था। अमित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में जवान है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

चार महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज

परिवार के विरोध के बावजूद अंकिता और अमित ने करीब चार महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद अमित अपनी ड्यूटी पर लौट गया, जबकि अंकिता अपने मायके में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था और इसी वजह से परिवार में तनाव बना हुआ था।

crime news

देर रात हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात आरोपी पिता बेटी के कमरे में पहुंचा। आरोप है कि उसने पहले अंकिता के साथ मारपीट की और फिर चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे को कमरे से बाहर भेज दिया था।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

वारदात के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा। इसी दौरान युवती की चीखें सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से अंकिता का शव बरामद किया। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है।

आरोपी पिता गिरफ्तार

डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक, युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts