People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    ईरान पर सबसे बड़े हमले की चेतावनी!अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- आज की रात भारी पड़ेगी

    अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। हमले का लक्ष्य मिसाइल लॉन्चर और फैक्ट्रियां होंगी। जंग के आठवें दिन मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
    Publish Date: 7 Mar 2026, 11:53 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- आज की रात भारी पड़ेगी
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब और गंभीर होता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बीच जंग का आठवां दिन बेहद तनावपूर्ण बन गया है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य रणनीति को और तेज करने का फैसला किया है।

      अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा बमबारी अभियान चलाया जा सकता है। उनका कहना है कि इस हमले का मकसद ईरान की मिसाइल क्षमता को गंभीर रूप से कमजोर करना है।

      अमेरिका की चेतावनी- सबसे बड़ा हमला होगा

      फॉक्स बिजनेस के कार्यक्रम ‘कुडलो’ में बातचीत के दौरान स्कॉट बेसेंट ने कहा कि, अमेरिकी सेना ईरान की सैन्य क्षमताओं को लगातार कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि, आज रात हमारा अब तक का सबसे बड़ा बमबारी अभियान होगा। हम ईरान के मिसाइल लॉन्चरों और मिसाइल निर्माण फैक्ट्रियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले हैं। बेसेंट के अनुसार अमेरिका का अभियान अब तक बेहद प्रभावी रहा है और ईरान पर इसका गहरा असर पड़ा है।

      बेसेंट ने कहा कि, इस अभियान में ईरान के मिसाइल लॉन्चर, मिसाइल भंडार और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को मुख्य निशाना बनाया जाएगा। इससे ईरान की सैन्य ताकत को बड़ा झटका देने की कोशिश की जाएगी।

      दो मोर्चों पर लड़ रहा ईरान

      अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि, ईरान इस समय दो मोर्चों पर दबाव झेल रहा है। एक तरफ उसे अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दूसरी तरफ क्षेत्रीय तनाव भी बढ़ता जा रहा है। बेसेंट ने कहा कि, लगातार हो रहे हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो रही है।

      यह भी पढ़ें: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी? इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, 12 हजार BLU-110 बम शामिल

      तेहरान एयरपोर्ट पर इजरायल का हमला

      इस बीच इजरायल ने भी ईरान के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार देर रात इजरायली सेना ने तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया। हमले के बाद एयरपोर्ट इलाके में आग और धुएं का गुबार उठता देखा गया। यह हमला ईरान की सैन्य गतिविधियों को प्रभावित करने के मकसद से किया गया बताया जा रहा है।

      अमेरिका के जमीनी ऑपरेशन की चर्चा

      इस बीच खबर है कि, अमेरिका ईरान में जमीनी स्तर पर सीमित सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी नेतृत्व ने व्हाइट हाउस के भीतर इस संभावना पर चर्चा की है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

      रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नेतृत्व बड़े पैमाने पर जमीनी युद्ध की योजना नहीं बना रहा है। इसके बजाय सीमित संख्या में सैनिकों को विशेष मिशन के लिए भेजने पर विचार किया जा सकता है।

      इजरायल को हथियार देगा अमेरिका

      इस संघर्ष के बीच अमेरिका ने इजरायल को सैन्य सहायता देने की भी घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने लगभग 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी दी है। इस पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम और अन्य लॉजिस्टिक सहायता शामिल हैं।

      अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि, मौजूदा आपात स्थिति में इजरायल को तुरंत सैन्य सहायता देना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि, यह कदम अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है।

      Featured News

      रूस दे रहा ईरान को खुफिया मदद

      इस जंग में वैश्विक शक्तियों की भूमिका भी सामने आने लगी है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ईरान को खुफिया जानकारी उपलब्ध करा रहा है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि रूस ईरान को मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी दे रहा है। यह जानकारी ईरान को अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में मदद कर सकती है।

      होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव

      अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाया है कि, वह वैश्विक आर्थिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। स्कॉट बेसेंट ने कहा कि, इसका एक बड़ा कारण होर्मुज जलडमरूमध्य है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस मार्गों में से एक है। यदि इस मार्ग पर संकट पैदा होता है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है।

      भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट

      इस युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार को संतुलित करने के लिए अमेरिका ने एक अहम कदम उठाया है। अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल को खरीदने के लिए 30 दिनों की छूट दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि, इससे वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

      यह भी पढ़ें: ट्रंप की चेतावनी- बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

      रूसी तेल पर प्रतिबंधों में ढील के संकेत

      स्कॉट बेसेंट ने यह भी संकेत दिया कि, अमेरिका रूस के कुछ कच्चे तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दे सकता है। उन्होंने कहा कि, प्रतिबंधित कच्चे तेल के करोड़ों बैरल समुद्र में मौजूद हैं और यदि उन पर प्रतिबंध हटाया जाता है तो बाजार में आपूर्ति बढ़ सकती है। इस कदम से वैश्विक तेल कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

      जंग का 8वां दिन: लगातार हमले

      अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इजरायली सेना का कहना है कि, ईरान ने हाल ही में मिसाइलों की नई खेप दागी है। इन मिसाइलों को रोकने के लिए इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दी गई है।

      इजरायली सेना ने कहा है कि, संभावित खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को मोबाइल फोन के जरिए अलर्ट भेजे गए हैं। सेना का कहना है कि, मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए रक्षा प्रणालियां लगातार काम कर रही हैं।

      ईरान ने 13 देशों को निशाना बनाया

      रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने इस संघर्ष के दौरान अब तक 13 देशों को निशाना बनाया है। इन देशों में शामिल हैं-

      1. इजरायल
      2. यूएई
      3. कतर
      4. बहरीन
      5. जॉर्डन
      6. इराक
      7. कुवैत
      8. ओमान
      9. सऊदी अरब
      10. साइप्रस
      11. सीरिया
      12. तुर्किए
      13. अजरबैजान

      इन हमलों के कारण पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

      Breaking News

      अमेरिका-इजरायल के हमलों से ईरानी नौसेना को नुकसान

      अमेरिकी और इजरायली हमलों से ईरान की नौसेना को भी भारी नुकसान हुआ है। एक सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण के अनुसार, हमलों के पहले सप्ताह में ही ईरान के दो नौसैनिक अड्डों को गंभीर क्षति पहुंची है। कम से कम सात जहाज नष्ट हो गए और कई नौसैनिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

      जंग के कारण तेल कीमतों में उछाल

      मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर भी दिख रहा है। जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि, यदि युद्ध लंबा चला तो ऊर्जा बाजार में और अस्थिरता आ सकती है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      US military

      US Iran conflict

      Scott Bessent

      US Israel Iran war

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      बंगाल में चुनावी जंग तेज:'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती:केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      धार भोजशाला : मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      ‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      सियासत तेज :वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....