Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में DHS शटडाउन :बिना वेतन काम कर रहे TSA कर्मी, एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो सकती है परेशानी

अमेरिका में DHS शटडाउन के चलते TSA अधिकारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर लंबी कतारों और उड़ानों में देरी की संभावना बनी हुई है। यात्रियों को सुरक्षा जांच और फ्लाइट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बिना वेतन काम कर रहे TSA कर्मी, एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो सकती है परेशानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में शनिवार से शुरू हुए Department of Homeland Security (DHS) के शटडाउन का असर अब एयरपोर्ट्स पर दिखने लगा है। DHS के शटडाउन के कारण TSA (Transportation Security Administration) कर्मियों को बिना वेतन काम करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है, क्योंकि एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में देरी और लंबी कतारों की समस्या बढ़ सकती है।

    TSA के अधिकारी अब भी सुरक्षा जांच के लिए ड्यूटी पर हैं, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि, वे समझते हैं कि यह स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी वाली है, लेकिन देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें काम करना ही पड़ रहा है।

    एयरपोर्ट पर संभावित देरी

    अमेरिका के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को अब सुरक्षा जांच (Security Screening) में लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है। शटडाउन की वजह से कर्मचारियों की संख्या सीमित है और चेकपॉइंट पर अधिक समय लग सकता है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि, यदि यात्रियों ने पहले से ही अपनी फ्लाइट का टाइम कंफर्म नहीं किया है, तो उन्हें टाइम से काफी देर पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी जा रही है।

    TSA कर्मियों की स्थिति

    TSA अधिकारी बताते हैं कि, वे काम करना जारी रखेंगे, क्योंकि सुरक्षा प्राथमिकता है। लेकिन वेतन नहीं मिलने की वजह से वेतन संबंधी तनाव और वित्तीय दबाव बढ़ गया है।

    TSA के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, हम बिना वेतन काम कर रहे हैं, लेकिन हमारा मकसद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। फ्लाइट्स में देरी या परेशानी होना हमारी इच्छा नहीं है, लेकिन स्थिति गंभीर है।

    DHS शटडाउन के कारण

    DHS शटडाउन का कारण अमेरिका में सरकारी बजट पर कांग्रेस और व्हाइट हाउस के बीच असहमति है। जब बजट मंजूर नहीं होता, तो कई फेडरल एजेंसियां शटडाउन का सामना करती हैं। ऐसे में TSA जैसे सुरक्षा कर्मी भी बिना वेतन काम करते हैं, जबकि कुछ गैर-जरूरी विभागों के कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शटडाउन लंबा चलता है तो एयरपोर्ट पर देरी और यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

    यात्रियों के लिए सलाह

    • फ्लाइट से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
    • ऑनलाइन चेक-इन कर लें ताकि एयरपोर्ट पर समय बचाया जा सके।
    • यात्रा के दौरान सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय लग सकता है, इसलिए धैर्य रखें।
    • एयरलाइंस की वेबसाइट और ऐप से फ्लाइट की स्थिति लगातार चेक करते रहें।

    अन्य सरकारी विभागों पर असर

    DHS शटडाउन सिर्फ TSA तक सीमित नहीं है। कई फेडरल एजेंसियों के काम प्रभावित हुए हैं। इसमें सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, और आप्रवासन सेवाएं शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि, अगर शटडाउन लंबा चलता है, तो इसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था और ट्रैवल इंडस्ट्री पर भी पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र का मिला शव : 6 दिन से था लापता, कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया के साथ क्या हुआ?

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts