PlayBreaking News

IND vs PAK T20 World Cup:भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी। पिच रिपोर्ट, टीम की ताकत, रणनीति और फैंस की दीवानगी से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें।
Follow on Google News
भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में रविवार, 15 फरवरी को क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह हाईवोल्टेज मैच श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे (भारतीय समय) होगा, जबकि पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी।

    भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं से जुड़ा महासंग्राम होता है। दोनों देशों के समर्थकों की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं।

    मौसम और पिच बढ़ाएंगे रोमांच

    कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। हालांकि मैच के समय बारिश की संभावना घटकर करीब 10 प्रतिशत रह गई है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है, इसलिए हल्की बारिश के बाद भी मैच होने की उम्मीद है।

    पिच की बात करें तो यह मैदान स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच टूटने लगती है और गेंद रुककर आने लगती है। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर गेम बदल सकते हैं।

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    अगर T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के आमने-सामने मुकाबलों की बात करें तो आंकड़े भारत के पक्ष में जाते हैं।

    T20 वर्ल्ड कप हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    कुल मुकाबले: 8

    भारत जीता: 7

    पाकिस्तान जीता: 1

    वहीं कुल T20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 16 बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं।

    भारत की ताकत और चिंता

    भारतीय टीम इस मुकाबले में मजबूत संतुलन के साथ उतर सकती है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और इस साल कई अर्धशतक लगा चुके हैं।

    भारत की ताकत

    • विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम
    • जसप्रीत बुमराह की सटीक गेंदबाजी
    • वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे स्पिन विकल्प

    भारत की कमजोरी

    • स्पिन के खिलाफ कुछ बल्लेबाजों का संघर्ष
    • अभिषेक शर्मा हाल ही में बीमारी से उबरे हैं

    पाकिस्तान की रणनीति

    पाकिस्तानी टीम इस मैच में स्पिन-भारी रणनीति के साथ उतर सकती है। टीम के पास शादाब खान, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक जैसे विकल्प हैं। सैम अयूब भी गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं।

    पाकिस्तान की ताकत

    • मजबूत स्पिन अटैक
    • शाहीन शाह अफरीदी की नई गेंद से स्विंग
    • साहिबजादा फरहान की आक्रामक बल्लेबाजी

    पाकिस्तान की कमजोरी

    • मिडिल ऑर्डर की धीमी बल्लेबाजी
    • बड़े मैचों में दबाव झेलने की समस्या

    दोनों टीम के कप्तानों का बयान

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, यह बड़ा मुकाबला है, लेकिन टीम पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने इसे एक शानदार अवसर बताया।

    वहीं पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि, इतने बड़े देश की कप्तानी करना अतिरिक्त जिम्मेदारी है और यह मुकाबला उनके लिए बेहद खास है।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव।

    मुकाबले में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

    कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण

    भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

    यह भी पढ़ें: IND vs PAK : मैच से पहले बोले सूर्या...अगर पाकिस्तान चाहता है कि अभिषेक शर्मा खेलें, तो मैं उन्हें बता दूं...

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts