PlayBreaking News

आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी :19 फरवरी को आधारशिला, बिल गेट्स हो सकते हैं शामिल

अमरावती बड़ा शैक्षणिक केंद्र है। यहां वीआईटी, एसआरएम, अमृता विवि, एनआईडी, बीआईटीएस और लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान मौजूद हैं।
Follow on Google News
19 फरवरी को आधारशिला, बिल गेट्स हो सकते हैं शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमरावती। देश -दुनिया में AI का दौर अब हर क्षेत्रों में बढ़ रहा। इससे न सिर्फ काम आसान होता है बल्कि काम तेज गति से और स्मार्ट तरीके से भी पूरा किया जा रहा है। AI शिक्षा, खेल और आईटी सेक्टर्स में भी पहुंच मजबूत कर रहा है। इसी दिशा में देश की केंद्र सरकार भी इसके ज्यादा से ज्यादा उपयोग करन के लिए लगातार लोगों को बढञावा दे रही है।

    अमरावती में स्थापित होगा देश का पहली AI कैंपस

    इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार अमरावती में देश की पहली AI यूनिवर्सिटी स्थापित करने जा रही है। यहां 19 फरवरी को इस महत्वाकांक्षी AI यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी जाएगी। इस ऐतिहासिक मौके पर बिल गेट्स की मौजूदगी की भी संभावना है। इस परियोजना की एक बड़ी खासियत यह है कि दुनिया की अग्रणी कंप्यूटर चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया आंध्र प्रदेश सरकार के साथ तकनीकी साझेदारी कर रही है। एनवीडिया न केवल तकनीकी सहयोग देगी, बल्कि यूनिवर्सिटी के लिए सिलेबस, एआई कोर्स किट और जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) आधारित कंप्यूटिंग संसाधन भी उपलब्ध कराएगी।

    Twitter Post

    LLM मॉडल होगा तैयार 

    इस प्रस्तावित एआई यूनिवर्सिटी में देश का पहला स्वदेशी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) भी विकसित किया जाएगा। यह एलएलएम सिर्फ तकनीकी रूप से ही नहीं, बल्कि भारतीय भाषाओं, संस्कृति और सामाजिक जरूरतों के लिहाज़ से भी खास होगा। इसे इस तरह तैयार किया जाएगा कि यह ChatGPT और Gemini जैसे वैश्विक एआई मॉडल्स से आगे जाकर भारतीय संदर्भ को बेहतर ढंग से समझ सके।

    यूनिवर्सिटी का लक्ष्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा। इसके जरिए देश-दुनिया के 500 एआई स्टार्टअप्स को तकनीकी, रिसर्च और मेंटरशिप सपोर्ट दिया जाएगा। स्टार्टअप्स को यहां हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, रिसर्च लैब्स और विशेषज्ञों का सीधा सहयोग मिलेगा, जिससे भारत का एआई इकोसिस्टम और मजबूत होगा।

    रतन टाटा इनोवेशन हब की भूमिका

    यूनिवर्सिटी में बनने वाले रतन टाटा इनोवेशन हब के माध्यम से छात्रों को लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। ये प्रोजेक्ट्स सीधे इंडस्ट्री की वास्तविक समस्याओं से जुड़े होंगे।

    • समस्याओं के समाधान के लिए नए एआई टूल्स यहीं विकसित किए जाएंगे

    • छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा

    • इंडस्ट्री और अकादमिक दुनिया के बीच की दूरी कम होगी

    आखिर अमरावती ही क्यों?

    अमरावती आज देश के उभरते हुए शैक्षणिक और शोध केंद्रों में शामिल है। यहां पहले से ही उच्च शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े कई प्रतिष्ठित संस्थान सक्रिय हैं, जिनमें वीआईटी, एसआरएम, अमृता विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान, बीआईटीएस और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जैसे संस्थान शामिल हैं।

    इन संस्थानों की मौजूदगी के कारण अमरावती में प्रतिभाशाली छात्रों, अनुभवी शिक्षकों और मजबूत शोध वातावरण का एक समृद्ध इकोसिस्टम पहले से तैयार है। इसी अकादमिक और बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाने के उद्देश्य से अमरावती को देश की पहली एआई यूनिवर्सिटी के लिए चुना गया है, ताकि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को एक साझा मंच पर आगे बढ़ाया जा सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts