PlayBreaking News

शक, गुस्सा और सनक… प्रेमी ने रची खौफनाक मौत की कहानी-हत्या से पहले मैगी बनाकर खिलाई -

Follow on Google News
शक, गुस्सा और सनक… प्रेमी ने रची खौफनाक मौत की कहानी-हत्या से पहले मैगी बनाकर खिलाई -
कबूलनामा लिखता आरोपी पीयूष
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर — द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में जो खुलासे किए, उन्होंने पूरे घटनाक्रम को और भी भयावह और चौंकाने वाला बना दिया। हत्या के बाद आरोपी इंदौर से फरार होकर मुंबई पहुंच गया था, जहां वह कई दिनों तक लोकल ट्रेनों में भटकता रहा। इंदौर पुलिस के मुंबई पहुंचते ही आरोपी एक ब्रिज से उतरकर खुद पुलिस थाने की ओर जाता मिला, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली।

    महज चार दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई -

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और युवती की मुलाकात पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर में हुई थी और महज चार दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसके बाद दोनों कई बार साथ होटल भी गए। हालांकि युवती के अन्य दोस्तों से बातचीत और मेलजोल को लेकर आरोपी लगातार नाराज रहता था। समय के साथ उसका शक जुनून में बदलता गया और वह युवती पर दूसरे लोगों से दूरी बनाने का दबाव डालने लगा। युवती मध्यमवर्गीय परिवार से थी और आर्थिक परेशानियों से गुजर रही थी, जिसके चलते आरोपी उसकी आर्थिक मदद भी करता था, लेकिन इसके बावजूद वह उसे धोखा देने के शक में घिरा रहा।

    ऑनलाइन एप भी विवाद की बड़ी वजह 
    -

    जांच के दौरान टिंडर जैसी ऑनलाइन एप भी विवाद की बड़ी वजह बनकर सामने आई। आरोपी के अनुसार जब वह युवती को फोन करता तो मोबाइल अक्सर व्यस्त मिलता था। शक होने पर उसने युवती का फोन चेक किया, जिसमें उसे उक्त एप मिली। आरोपी का दावा है कि उस प्लेटफॉर्म पर बातचीत के बदले पैसे मिलने की बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इंटरकास्ट विवाह को लेकर परिवारों की असहमति ने रिश्ते में तनाव और बढ़ा दिया था।

    हत्या से पहले मैगी बनाकर खिलाई -

    हत्या वाले दिन की कहानी बताते हुए आरोपी ने पुलिस को बताया कि 10 तारीख को युवती अपने पिता के साथ आधार कार्ड में सुधार के लिए कलेक्टर कार्यालय गई थी और दोपहर करीब तीन बजे घर लौटी। पिता के जाने के बाद आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया। वहां युवती तनाव और नाराजगी में थी तथा उसने बताया कि उसने कुछ नहीं खाया है। इस पर आरोपी ने उसके लिए मैगी बनाकर खिलाई। आरोपी का कहना है कि वह उसकी परेशानियां खत्म करने की बात कर रहा था, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।

    आरोपी के मुताबिक उसे इस बात का गहरा गुस्सा था कि मना करने के बावजूद युवती अन्य लोगों से संपर्क में रहती थी। शक और जुनून ने उसे इस कदर अंधा कर दिया कि उसने पहले युवती को भरोसे में लिया, फिर उसका चेहरा ढककर गला दबा दिया। उसे मृत समझकर वह शराब पीने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर जब युवती में हलचल महसूस हुई तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस के अनुसार हमला इतना बेरहमी से किया गया कि वार करते-करते चाकू तक मुड़ गया। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने अमानवीय हरकत करते हुए शव के साथ दुष्कर्म किया और युवती के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कई जगह वायरल कर दिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इन सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts