Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपीएससी सिविल सेवा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने किया टाॅप, भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने हासिल की 58वीं रैंक

Follow on Google News
यूपीएससी सिविल सेवा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने किया टाॅप, भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा ने हासिल की 58वीं रैंक
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के माध्यम से चेक कर सकते हैं। भोपाल के अरेरा कॉलोनी निवासी क्षितिज आदित्य शर्मा ने भी शहर का मान बढ़ाते हुए 58वीं रैंक हासिल की।

मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर हुआ चयन

इस फाइनल रिजल्ट को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में हुआ था, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक किया गया था, जिसमें कुल 2845 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

1009 अभ्यर्थी हुए सफल

UPSC ने कुल 1009 अभ्यर्थियों की सिफारिश की है। इनमें जनरल के लिए 335, ईडब्ल्यूएस के लिए 109, ओबीसी के लिए 318, एससी के लिए 160 और एसटी के लिए 87 कैंडिडेट शामिल हैं। इनके अतिरिक्त 241 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी को अनंतिम रूप से रखा गया है, जिनका चयन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के अधीन होगा।

UPSC टॉप-10 की लिस्ट

  1. शक्ति दुबे
  2. हर्षिता गोयल
  3. डोंगरे अर्चित पराग
  4. शाह मार्गी चिराग
  5. आकाश गर्ग
  6. कोम्मल पुनिया
  7. आयुषी बंसल
  8. राज कृष्ण झा
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
  10. मयंक त्रिपाठी

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'CSE 2024 Final Result' लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर होंगे।
  4. पीडीएफ में अपने नाम या रोल नंबर से परिणाम जांचें।
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts