Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP का करोड़पति ARTO:घर से 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना; 9 किलो चांदी बरामद

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी और करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। विजिलेंस की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में चल रही जांच के तहत की गई।
Follow on Google News
घर से 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना; 9 किलो चांदी बरामद
UP का करोड़पति ARTO

विजिलेंस के मुताबिक छापेमारी में 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और करीब 35 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा बैंक जमा, म्यूचुअल फंड, एफडी, वाहन और अन्य निवेश के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद की गई। अब पूरे मामले में बरामद संपत्तियों और निवेश की विस्तृत जांच की जा रही है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई 

विजिलेंस की टीम ने मंगलवार और बुधवार को लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार ललित कुमार के खिलाफ पहले से ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। राज्य सरकार के निर्देश पर विजिलेंस लखनऊ सेक्टर इस मामले की जांच कर रहा था। इसी जांच के दौरान अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश बनी आफत! रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका; राहत-बचाव कार्य जारी

घर से मिला करोड़ों कैश और सोना

तलाशी के दौरान विजिलेंस टीम को घर के कई हिस्सों और गुप्त स्थानों पर पैकेटों में छिपाकर रखी गई 1.62 करोड़ रुपये की नकदी मिली। इसके साथ ही 13 किलो सोना, जिसमें सोने के बिस्कुट, ईंटें और आभूषण शामिल हैं, बरामद किया गया। इसके अलावा 9 किलो चांदी भी जब्त की गई, जिसमें चांदी की ईंटें, सिक्के और गहने शामिल हैं। गणना के अनुसार केवल सोना और चांदी की कीमत ही करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

करोड़ों की संपत्ति और निवेश के दस्तावेज भी मिले

छापेमारी के दौरान करीब 35 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी विजिलेंस के हाथ लगे हैं। इनमें लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में जमीन और प्लॉट के कागजात शामिल हैं। इसके अलावा नोएडा में फ्लैट से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। जांच में एक करोड़ रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि, डाकघर योजनाएं, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े रिकॉर्ड भी मिले हैं।

Breaking News

कार और लाइसेंसी रिवॉल्वर भी हुई बरामद

तलाशी के दौरान विजिलेंस ने एक टोयोटा इनोवा, एक हुंडई i20 कार और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी चल और अचल संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बरामद दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि इन संपत्तियों का वास्तविक स्रोत क्या है और इन्हें किस तरह अर्जित किया गया।

ये भी पढ़ें: TMC को ED का बड़ा झटका: 5 ठिकानों पर छापेमारी, 440 करोड़ रुपये के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज

अब आय के स्रोत और संपत्ति की होगी जांच

विजिलेंस का कहना है कि बरामद नकदी, कीमती धातुओं और संपत्ति के दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाएगी। साथ ही सभी निवेश, बैंक खातों और बेनामी संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि पूर्व अधिकारी ने अपनी आय के मुकाबले इतनी बड़ी संपत्ति किस माध्यम से अर्जित की। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts