Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी में महिला सरपंच और पति रिश्वत लेते गिरफ्तार:20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा, लोकायुक्त की कार्रवाई

शिवपुरी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जुंगीपुर की सरपंच और उनके पति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर कपिलधारा योजना के तहत बने कुएं का भुगतान जारी कराने के बदले 20 हजार रुपये मांगने का आरोप है। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार सुबह ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
Follow on Google News
20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा, लोकायुक्त की कार्रवाई
AI GENERATED IMAGE

शिवपुरी। हितग्राही की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने पहले पूरे मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर सरपंच के घर पर ट्रैप की योजना बनाई गई। टीम ने रिश्वत की राशि लेते समय सरपंच और उनके पति को मौके पर ही पकड़ लिया। 

कुएं के भुगतान के बदले मांगी गई थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत जुंगीपुर के हितग्राही राहुल सिंह यादव ने वर्ष 2025 में कपिलधारा योजना के तहत कुएं का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य का भुगतान स्वीकृत कराने के लिए सरपंच केशवती कोली और उनके पति खेमचंद कोली ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद राहुल सिंह यादव ने 3 जुलाई 2026 को ग्वालियर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड विवाद: निकाह काजी मोहम्मद मआज खान ने दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर जताई आपत्ति

लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई कर रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत का सत्यापन पूरा होने के बाद लोकायुक्त टीम ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे सरपंच के आवास पर ट्रैप कार्रवाई की। उपजेल के पीछे स्थित घर पर दबिश देकर टीम ने सरपंच केशवती कोली और उनके पति खेमचंद कोली को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

Breaking News

कार्रवाई के बाद फैली अफवाह

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम फरियादी और दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। करीब तीन घंटे तक उनके ठिकाने की जानकारी नहीं मिलने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में स्पष्ट हुआ कि टीम दिनारा रेस्ट हाउस पहुंची थी, जहां पंचनामा सहित अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

ये भी पढ़ें: रिश्तों का शर्मनाक खेल! 15 साल के किशोर से विधवा बहू की जबरन कराई शादी, नाबालिग ने एसपी से मांगा इंसाफ

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बता दें कि निरीक्षक उपेंद्र दुबे और निरीक्षक अंजली शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम में प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा, प्रशांत कुशवाहा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सरपंच और उनके पति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts