Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold Silver Price Today:सोना ₹177 महंगा होकर ₹1.44 लाख के करीब, चांदी में ₹150 की तेजी; रिकॉर्ड हाई से ₹32 हजार सस्ता हुआ गोल्ड

सोने चांदी के भाव में आज हल्की बढ़त देखी गई। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹177 बढ़कर करीब ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹150 महंगी होकर ₹2.27 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है।
Follow on Google News
सोना ₹177 महंगा होकर ₹1.44 लाख के करीब, चांदी में ₹150 की तेजी; रिकॉर्ड हाई से ₹32 हजार सस्ता हुआ गोल्ड
AI Generated Image

देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को हल्की बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹177 बढ़कर करीब 1.44 लाख रुपये पर पहुंच गई है। वहीं चांदी भी ₹150 महंगी होकर ₹2.27 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। हालांकि मौजूदा कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से अब भी काफी नीचे हैं। इस साल जनवरी में बने ऑलटाइम हाई की तुलना में सोना करीब ₹32 हजार और चांदी ₹1.59 लाख तक सस्ती हो चुकी है।

2026 में अब तक सोना ₹11 हजार महंगा

इस वर्ष सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1.33 लाख थी, जो अब बढ़कर करीब ₹1.44 लाख हो गई है। यानी साल 2026 में अब तक सोने ने निवेशकों को करीब ₹11 हजार प्रति 10 ग्राम का रिटर्न दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की खरीद और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने 250 साल के लिए दफनाया टाइम कैप्सूल... Iphone, व्हेल की हड्डियां सहित कई चीजें शामिल, जानें क्यों लिया ये फैसला

चांदी में सालभर में गिरावट

सोने के मुकाबले चांदी की चाल कमजोर रही है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी, जो फिलहाल ₹2.27 लाख प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। यानी इस साल अब तक चांदी में करीब ₹3 हजार प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

रिकॉर्ड हाई से ₹32 हजार सस्ता हुआ सोना

इस साल 29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी दोनों ने ऐतिहासिक ऊंचाई छुई थी। उस दिन 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.76 लाख और चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा कीमतों की बात करें तो सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब ₹32 हजार प्रति 10 ग्राम नीचे कारोबार कर रहा है जबकि चांदी रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹1.59 लाख प्रति किलो सस्ती बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के बयान से बाजार में हड़कंप : सेंसेक्स 1900 अंक और निफ्टी 550 अंक तक टूटा

निवेशकों की नजर बाजार पर

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल आर्थिक घटनाक्रम, डॉलर इंडेक्स, ब्याज दरों और अंतरराष्ट्रीय मांग के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को बाजार की चाल पर नजर रखते हुए ही निवेश का फैसला करना चाहिए।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts