Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में बारिश बनी आफत!रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका; राहत-बचाव कार्य जारी

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। दमकल की चार गाड़ियां, पुलिस और राहत दल मौके पर बचाव कार्य में जुटे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका; राहत-बचाव कार्य जारी
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई

देशभर में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 से बड़ा हादसा सामने आया है। भारी बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मौके पर पहुंचीं दमकल की चार गाड़ियां

घटना की सूचना शाम करीब 4:20 बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मी, पुलिस और अन्य बचाव दल मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। बचाव दल सावधानी के साथ मलबा हटाने का काम कर रहे हैं ताकि यदि कोई व्यक्ति अंदर फंसा हो तो उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

कई राज्यों में मानसून का असर

दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में भी लगातार बारिश हो रही है। कई जगह जलभराव, यातायात बाधित होने और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। राजधानी दिल्ली में भी लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts