Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदोई में सड़क किनारे झोपड़ी में घुसी बस, 4 की मौत, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

हरदोई में सड़क किनारे झोपड़ी में घुसी बस, 4 की मौत, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा हादसा हो गया। माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव में मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में घुस गई। इस दौरान घर के अंदर बैठे चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्टेयरिंग फेल होने से हादसा

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब हरदोई से उन्नाव जा रही निजी बस कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सड़क किनारे एक झोपड़ी में जा घुसी और घर के बाहर बैठे लोगों पर पलट गई। आनन-फानन में जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक तीन महिलाओं समेत चार की मौत हो चुकी थी। वहीं, बस में सवार गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर गड्ढे में बस का पहिया जाने से सॉफ्ट टूट गया और बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हो गया। फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला राहत बचाव में जुटा हुआ है।

मलबे में दबे लोग

हादसे में शेखवापुर गांव निवासी अलाउद्दीन की पत्नी ननहक्की (50), उस्मान की पत्नी आशा (55),अली रजा की पत्नी मोमिना (40) और मोहम्मद शफी के 15 वर्षीय बेटे सूफियान की मौत हो गई। सभी घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे कि तभी हरदोई से उन्नाव जा रही बस अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी और फिर पलट गई। जिससे मिट्टी की दीवार के मलबे में सभी दब गए। हादसे के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे। ये भी पढ़ें- बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा : कार और ऑटो की टक्कर, 5 की मौत; 3 गंभीर घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts