Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में मेट्रो चली, लेकिन यात्री नहीं बढ़े! 75 हजार सवारियों से 30 लाख कमाई, अब पास से उम्मीद

17 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर पर चल रही मेट्रो में 30 दिनों में 75 हजार यात्रियों ने सफर किया, जिससे 30 लाख रुपए राजस्व मिला। रोजाना औसतन 2500 यात्री ही सफर कर रहे हैं। अधिक किराया, सीमित पार्किंग और कनेक्टिविटी की कमी यात्रियों के लिए परेशानी बनी है। अब नियमित यात्रियों को राहत देने के लिए मासिक पास योजना शुरू की जाएगी।
इंदौर में मेट्रो चली, लेकिन यात्री नहीं बढ़े! 75 हजार सवारियों से 30 लाख कमाई, अब पास से उम्मीद
Ai Generated

इंदौर। इंदौर की मेट्रो को दौड़ते एक महीना पूरा हुआ, लेकिन यात्रियों की संख्या अभी उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। 17 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर पिछले 30 दिनों में करीब 75 हजार यात्रियों ने सफर किया। इससे मेट्रो कॉर्पोरेशन को लगभग 30 लाख रुपए की आय हुई। शुरुआती आंकड़े उत्साह बढ़ाने वाले जरूर हैं, लेकिन संचालन खर्च के मुकाबले कमाई अभी काफी कम है।

संबंधित खबर: TBM ‘नर्मदा’ ने खोदनी शुरू की पहली भूमिगत सुरंग:इंदौर मेट्रो का अंडरग्राउंड मिशन शुरू!

शुरुआत में भीड़, फिर घट गई रफ्तार

गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो सेवा 6 सितंबर से शुरू हुई थी। पहले दिन करीब 6 हजार यात्रियों ने सफर किया, लेकिन बाद में रोजाना यात्रियों की संख्या औसतन ढाई हजार के आसपास रह गई। छुट्टी और रविवार को यह आंकड़ा करीब 5 हजार तक पहुंच जाता है। मेट्रो का अनुभव लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग वीकेंड पर सफर कर रहे हैं।

संबंधित खबर: इंदौर मेट्रो अब रेडिसन तक दौड़ेगी, कल CM दिखाएंगे हरी झंडी; ₹20 से ₹80 तक हो सकता है किराया?

20 से 70 रुपए तक किराया, अब पास से राहत

मेट्रो में एक तरफ का किराया 20 से 70 रुपए तक है। नियमित यात्रियों को राहत देने के लिए वापसी टिकट पर 5 प्रतिशत, ग्रुप बुकिंग पर 10 प्रतिशत और मोबाइल एप से वॉलेट रिचार्ज पर 8 से 15 प्रतिशत तक लाभ दिया जा रहा है। अब रोजाना आने-जाने वालों के लिए मासिक पास योजना शुरू करने की तैयारी है।

संबंधित खबर: उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन का मामला पहुंचा हाईकोर्ट : 16 हजार वर्ग किमी क्षेत्र वाली अधिसूचना पर उठे संवैधानिक सवाल?

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी से बढ़ेगी उम्मीद

मेट्रो की कम सवारी का सबसे बड़ा कारण अभी सीमित कनेक्टिविटी को माना जा रहा है। एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। एयरपोर्ट से गांधीनगर के बीच अंडरग्राउंड रूट के लिए टीबीएम ने खुदाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर निगम मुख्यालय-शिवाजी मार्केट की तरफ से टीबीएम राजवाड़ा होते हुए बड़ा गणपति तक अंडरग्राउंड लाइन के लिए काम शुरू करेगी।

संबंधित खबर: 18 जून से रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी इंदौर मेट्रो: एक साल का इंतजार खत्म

पार्किंग भी बनी परेशानी

यात्रियों के सामने सिर्फ किराए का मुद्दा नहीं है। कई स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा पर्याप्त नहीं है। फिलहाल चुनिंदा स्टेशनों पर ही पार्किंग उपलब्ध है। ऐसे में मेट्रो को रोजमर्रा की यात्रा का प्रमुख साधन बनाने के लिए किराए में राहत, पार्किंग और बेहतर कनेक्टिविटी,तीनों मोर्चों पर काम करना होगा।

संबंधित खबर: इंदौर मेट्रो में किटी पार्टी : सफर बना सेलिब्रेशन,चलती ट्रेन में गेम्स, म्यूजिक और मस्ती

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts