अनोखा ऑफर :न्यूयॉर्क में AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ डेटिंग, सिंगल लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन

सेम सेम वाइन बार ने अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखी सौगात पेश की है। न्यूयॉर्क के हेल्स किचन इलाके में स्थित इस वाइन बार ने AI-असिस्टेंड डेट का कॉन्सेप्ट शुरू किया
Follow on Google News
न्यूयॉर्क में AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ डेटिंग, सिंगल लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन

अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित सेम सेम वाइन बार ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इस कैफे में अब लोग इंसानों की जगह अपने AI चैटबॉट के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। इसके लिए कैफे की टेबल्स पर डिवाइस स्टैंड और हेडफोन भीअवेलेवल कराया जाएगा। यहां ग्राहक अपने मोबाइल या टैबलेट के जरिए वर्चुअल साथी से बातचीत करते हुए खाना और वाइन का आनंद ले सकते हैं।

यह प्रयोग डिजिटल दौर में बदलते सामाजिक व्यवहार और तकनीक के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है, जिसे लोगों में खासा नया ट्रेंड भी सामने ला रहा है। साथ ही यह अकेलेपन को दूर करने के लिए भी बेहतर कदम माना जा रहा है।

सेम-सेम वाइन बार लाया अनोखा एक्सपीरियंस 

सेम सेम वाइन बार ने अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखी सौगात पेश की है। न्यूयॉर्क के हेल्स किचन इलाके में स्थित इस वाइन बार ने AI-असिस्टेंड डेट का कॉन्सेप्ट शुरू किया है, जिसे यहां आने वाले युवा लड़के- लड़कियां भविष्य की डेटिंग का नया अनुभव बता रहे हैं। इस पहल के लिए कैफे की पूरी सेटिंग को दोबारा डिजाइन किया गया है। 

यहां छोटी टेबल्स, डिवाइस स्टैंड और हेडफोन सेटअप लगाए गए हैं, ताकि विजिटर अपने मोबाइल या टैबलेट के जरिए डिजिटल पार्टनर से उसी तरह बातचीत कर सकें, जैसे वे असल जिंदगी में किसी के साथ बैठकर खाना खाते और बातें करते हों।

EvaAI एप के जरिए वीडियो और टेक्स्ट का मजा भी

इस पहल की शुरुआत EvaAI नाम के ऐप ने की है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को टेक्स्ट और वीडियो बातचीत के लिए AI से बने कैरेक्टर्स की एक बड़ी रेंज उपलब्ध कराई जाती है। ऐप यूजर्स को पहले से मौजूद एआई कैरेक्टर्स में से किसी एक को चुनने का विकल्प देता है। इसके अलावा, लोग अपना खुद का वर्चुअल पार्टनर भी कस्टमाइज कर सकते हैं, जिसमें वे लुक, पर्सनैलिटी ट्रेट्स और बातचीत के अंदाज जैसी कई डिटेल्स खुद तय कर सकते हैं।

दुनिया में तेजी से बढ़ रहा AI साथी बनाने का ट्रेंड

हाल में सामने आए कुछ सर्वे संकेत देते हैं कि आज की युवा पीढ़ी में एआई को साथी मानकर उससे भावनात्मक बातचीत करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इंटरनेट पर ऐसे कई ऑनलाइन ग्रुप और कम्युनिटीज बन चुकी हैं, जहां लोग खुले तौर पर अपने डिजिटल पार्टनर के साथ रिश्ते और अनुभव साझा कर रहे हैं।

इन बदलते संभावनाओं को देखकर यह साफ होता है कि AI अब केवल काम आसान करने या जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि धीरे-धीरे लोगों की भावनात्मक दुनिया में भी अपनी जगह बना रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts