Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा : केंद्रीय मंत्री की गाड़ी का बाइक से एक्सीडेंट, एक की मौत; बाल-बाल बचे प्रहलाद पटेल

छिंदवाड़ा : केंद्रीय मंत्री की गाड़ी का बाइक से एक्सीडेंट, एक की मौत; बाल-बाल बचे प्रहलाद पटेल
छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के वाहन का बाइक से एक्सीडेंट हो गया। छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर आते समय भाजपा प्रत्याशी हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवारों को बचाने के दौरान अमरवाड़ा के पास हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 3 के घायल होने की सूचना है। वहीं, केंद्रीय मंत्री और उनके दो साथियों को मामूली चोटे आईं हैं।

हादसे में एक की मौत

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में रोड शो के लिए गए थे। वहां से कार्यक्रम के बाद वापस नरसिंहपुर लौट रहे थे। इस दौरान अमरवाड़ा के सींगोडी बाईपास पर रॉन्ग साइड से आ रही बाइक अचानक केंद्रीय मंत्री के वाहन सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए। इससे कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकराते हुए सड़क से उतर गई। बाइक को बचाने के चक्कर में कार अन्य वाहनों से टकरा गई। जिसके चलते केंद्रीय मंत्री की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार टीचर निरंजन चंद्रवंशी (35) की मौत हो गई। बाइक पर बैठे 3 बच्चे भी घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नागपुर रेफर किया है।  देखें वीडियो... https://twitter.com/psamachar1/status/1721859953252802679?s=20

केंद्रीय मंत्री को आई मामूली चोट

कार में सवार केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए। हादसे के कुछ देर बाद प्रहलाद पटेल दूसरे वाहन से नरसिंहपुर रवाना हो गए। इधर, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट को लेकर जानकारी मिली है और पुलिस जांच जारी है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर से बीजेपी के प्रत्याशी और पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। ये भी पढ़ें- थाने में चूहों की शराब पार्टी, 60 बोतल गटक गए… एक को पकड़ा, बाकी फरार, देखें VIDEO
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts