Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उमरिया के बमेरा गांव में हाथियों का आतंक, घरों को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

उमरिया के बमेरा गांव में हाथियों का आतंक, घरों को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र से एक जंगली हाथी सोमवार देर रात बमेरा गांव पहुंच गया। हाथी ने गांव में घुसते ही दो मकानों के छप्पर तोड़ दिए। प्रभावित मकान नंदलाल प्रजापति और विश्राम बैगा के हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि सोन नदी में पानी अधिक होने के कारण हाथियों का झुंड नदी पार नहीं कर पा रहा है और एक ही क्षेत्र में घूम रहा है।

    मकानों को पहुंचाया नुकसान

    हाथी के गांव में घुसते ही नंदलाल प्रजापति और विश्राम बैगा के मकानों को भारी नुकसान हुआ। नंदलाल के घर में रखा राशन और घरेलू सामान भी तहस-नहस कर दिया गया, जबकि विश्राम बैगा के मकान में नुकसान कम हुआ, लेकिन दीवारें और छप्पर क्षतिग्रस्त हो गए।

    हाथी को देखते ही ग्रामीणों ने टीन बजाना और शोर मचाना शुरू किया, ताकि हाथी डरकर गांव से दूर चला जाए। इस दौरान मकान मालिकों ने तुरंत घर खाली कर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन किया।

    Twitter Post

    बीटीआर टीम ने खदेड़ा जंगल की ओर

    सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (BTR) की टीम और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों की मदद से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। सहायक संचालक भूरा गायकवाड़ ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए विशेष दल गठित किया गया है, जो लगातार इलाके की मॉनिटरिंग कर रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने रात में कई बार वन विभाग को फोन किया, लेकिन विभाग ने “सुबह देखेंगे” कहकर मदद टाल दी। लोगों ने मांग की है कि हाथियों के आतंक को गंभीरता से लिया जाए और समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि जान-माल का नुकसान न हो।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts