Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP:उमा भारती ने BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात, गाय संरक्षण रहा मुख्य मुद्दा

बीजेपी की सीनियर नेता उमा भारती मंगलवार को मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचीं और इस अवसर पर उन्होंने कहा, मुझे बीजेपी कार्यालय आकर अच्छा लगता है।
उमा भारती ने BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात, गाय संरक्षण रहा मुख्य मुद्दा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचीं और यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "मैं अपने भाई से मिलने आई हूं।" दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में संगठन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

    बीजेपी कार्यालय में मुलाकात

    बीजेपी की सीनियर नेता उमा भारती मंगलवार को मध्य प्रदेश के बीजेपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा, “मुझे बीजेपी कार्यालय आकर अच्छा लगता है। मैं पहले भी बीच में एक बार कार्यलाय आई थी। मैं अपने भाई और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात करने आई हूं।”

    गौ संरक्षण पर जोर

    उमा भारती ने गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए समन्वय बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले गौ संवर्धन को लेकर विराट सभा हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि संगठन, सरकार और समाज मिलकर काम करेंगे तो गौ संरक्षण और संवर्धन का विकास होगा। किसानों की मांगों को भी हेमंत खंडेलवाल तक पहुंचाया गया है।

    Uploaded media

    हेमंत खंडेलवाल ने दी जानकारी

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि उमा भारती ने गौ संरक्षण को लेकर कई सुझाव दिए हैं। खंडेलवाल ने कहा कि सरकार और संगठन उनकी बातों से सहमत हैं और कुछ सुझावों पर कार्य भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री को भी सुझाव दिए गए थे और सरकार उनके सुझावों पर अमल करेगी। गोपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार सक्रिय रूप से कदम उठा रही है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

    Latest Posts